फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   CM Manohar Lal associated with Amar Ujala's voter awareness campaign

#VoteKaro: अमर उजाला के मतदाता जागरूकता अभियान से जुड़े हरियाणा के सीएम मनोहर लाल, भरा संकल्प पत्र

Mon, 29 Apr 2019 02:17 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहाबाद/रतिया (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहाबाद/रतिया (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Mon, 29 Apr 2019 02:17 PM IST
विज्ञापन
CM Manohar Lal associated with Amar Ujala's voter awareness campaign
सीएम मनोहर लाल

अमर उजाला अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स मुहिम के तहत प्रदेश भर में चलाई जा रही मतदाता जागरूकता अभियान में अब मुख्यमंत्री मनोहर लाल भी जुड़ गए हैं। रविवार को एक रैली को संबोधित करने के लिए रतिया पहुंचे सीएम मनोहर लाल ने मंच पर बैठकर अमर उजाला मतदाता जागरूकता अभियान का संकल्प पत्र भरा और अमर उजाला के कैमरे के सामने इस अभियान के लिए थम्सअप भी किया।

विज्ञापन


इतना ही नहीं, मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने पास में बैठे भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला व बीजेपी प्रत्याशी सुनीता दुग्गल से भी फार्म भरवाया।गौरतलब है कि प्रदेश में इस बार मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए निर्वाचन आयोग के साथ अमर उजाला फाउंडेशन भी अपराजिता मुहिम के तहत जोरशोर से जुटा हुआ है।
विज्ञापन


इसी कड़ी में जिलेभर में 15 हजार से अधिक मतदाताओं को विशेष संकल्प पत्र भरवाकर उन्हें शपथ दिलवाई जाएगी कि वो आने वाली 12 मई को अधिकाधिक संख्या में मतदान करेंगे और साथ ही अपने आसपास के पांच लोगों को मतदान के लिए पोलिंग बूथ तक लेकर जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा आने वाली दो मई को फतेहाबाद, रतिया एवं टोहाना में एक विशेष सेमिनार का आयोजन कर हजारों की तादाद में लोगों को मतदान के लिए शपथ दिलवाई जाएगी। इस कार्यक्रम में जिलेभर के प्रशासनिक अधिकारी भी शामिल होंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed