फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   CM Mann said Minister MLA should come to the field to help the people

CM मान का फरमान: लोगों की मदद के लिए मैदान में उतरें मंत्री, विधायक और अफसर, राज्य में बारिश को लेकर अलर्ट

Sun, 09 Jul 2023 08:36 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Published by: Digvijay Singh Updated Sun, 09 Jul 2023 08:36 PM IST
सार

मुख्यमंत्री ने कहा कि निचले इलाकों, खासकर नदियों के आसपास के इलाकों में पहले ही अलर्ट जारी कर दिया गया है और किसी जरूरी काम के लिए ही घरों से बाहर निकलने को कहा गया है। 

विज्ञापन
CM Mann said Minister MLA should come to the field to help the people
पंजाब में बारिश को लेकर अलर्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब में लगातार हो रही बारिश के मद्देनजर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सभी कैबिनेट मंत्रियों, विधायकों और अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में ही रहने और संकट में जरूरतमंदों तक पहुंच बनाने को कहा है। स्थिति पर व्यक्तिगत रूप से नजर रख रहे मुख्यमंत्री ने कहा कि कैबिनेट मंत्रियों, विधायकों और अधिकारियों को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि लोगों के जीवन और संपत्ति की रक्षा के लिए बाढ़ की रोकथाम की व्यापक कार्य योजना लागू की जाए। उन्होंने कहा कि कैबिनेट मंत्री, विधायक और अधिकारी, अपने क्षेत्र के लोगों के बीच जाएं और यह सुनिश्चित करें कि उन्हें जल्द से जल्द राहत दी जाए। मान ने कहा कि उपायुक्त (डीसी) और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) को अपने-अपने जिलों में राहत कार्य में तेजी लानी चाहिए ताकि लोगों को राहत मिल सके।

विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि निचले इलाकों, खासकर नदियों के आसपास के इलाकों में पहले ही अलर्ट जारी कर दिया गया है और किसी जरूरी काम के लिए ही घरों से बाहर निकलने को कहा गया है। उन्होंने कहा कि राज्य भर में लगातार बारिश के कारण बाढ़ जैसी स्थिति पैदा हो गई है, लेकिन राज्य सरकार स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है। मान ने कहा कि सभी मंत्रियों और विधायकों को चाहिए की वे अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्रों, विशेषकर निचले और बाढ़ग्रस्त इलाकों का दौरा करें, ताकि जरूरतमंदों की मदद सुनिश्चित की जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि पूरे राज्य में भारी बारिश हो रही है। डीसी, एसएसपी, एसडीएम और फील्ड स्टाफ सतर्क रहें और अधिक पानी से होने वाले नुकसान को कम करने के लिए प्राथमिकता के आधार पर आवश्यक कार्य करें। मान ने अधिकारियों से कहा कि वाटर वर्क्स को पानी में डूबने से बचाने के लिए पंप हाउसों के आसपास रेत की बोरियां रखकर उनकी सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।

विज्ञापन

मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद मुस्तैद हुए मंत्री-विधायक
मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद कैबिनेट मंत्रियों और विधायकों ने लोगों को राहत देने के लिए जिला प्रशासन से संपर्क किया है। मंत्री और विधायक निचले और बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा कर रहे हैं ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि लोगों को इन इलाकों से सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जाए। उन्होंने अधिकारियों को भारी बारिश से होने वाले नुकसान को कम करने के लिए ठोस कदम उठाने का भी निर्देश दिया है।


 

सभी जिलों में बाढ़ नियंत्रण कक्ष स्थापित

संकट के समय में लोगों की मदद के लिए राज्य के सभी जिलों में उपायुक्तों ने बाढ़ नियंत्रण कक्ष स्थापित किए गए हैं। कंट्रोल रूम के नंबरों संबंधी प्रचार-प्रसार किया जा रहा है और इन कंट्रोल रूम में लोगों की सेवा के लिए 24 घंटे अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। अधिकारियों को आपातकालीन स्थिति में प्राप्त किसी भी संकटपूर्ण कॉल पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है।

पंजाब पुलिस बाढ़ के हालात से निपटने को तैयारः डीजीपी

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश के मद्देनजर सभी अधिकारियों को सतर्क रहने का आदेश दिया है और बाढ़ की संभावना से उत्पन्न किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पंजाब पुलिस द्वारा व्यापक इंतजाम किए गए हैं। उन्होंने बताया कि बाढ़ की रोकथाम के लिए एक राज्य नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है और संबंधित अधिकारियों को अपने-अपने जिलों से प्रति घंटे रिपोर्ट लेने के लिए कहा गया है ताकि वे अपने संबंधित जिलों की वर्तमान स्थिति संबंधी अपडेट रहें। बता दें कि डीजीपी गौरव यादव और स्पेशल डीजीपी (लॉ एंड ऑर्डर) अर्पित शुक्ला खुद हालात पर नजर रख रहे हैं, जबकि सीपी/एसएसपी को भी फील्ड में रहकर अपने-अपने जिलों में नियमित अंतराल पर खुद हालात पर नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं।

 
 

शुक्ला ने बताया कि राज्य आपदा मोचन बल (एसटीआरएफ) की टीमें अलर्ट पर हैं और किसी भी तरह के संकट से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। उन्होंने कहा कि बचाव कार्यों और बाढ़ से उत्पन्न किसी भी स्थिति से निपटने के लिए एसएएस नगर और फतेहगढ़ साहिब सहित बाढ़ प्रभावित जिलों में राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) की टीमें तैनात की गई हैं। इसके अलावा सेना को भी सतर्क रहने को कहा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed