फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   CM Khattars assets increased twice and bank balance 40 times in five years

हरियाणा विस चुनावः सीएम खट्टर ने भरा नामांकन, 4 साल में दो गुना बढ़ी संपत्ति, बैंक बैलेंस 40 गुना

Wed, 02 Oct 2019 02:43 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, करनाल
अमर उजाला ब्यूरो, करनाल Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 02 Oct 2019 02:43 AM IST
विज्ञापन
CM Khattars assets increased twice and bank balance 40 times in five years
manohar lal khattar
 सीएम मनोहर लाल ने पांच साल बाद दोबारा से करनाल विधानसभा से भाजपा उम्मीदवार के तौर पर नामांकन दाखिल किया है। सीएम मनोहर लाल की पांच साल में देनदारी खत्म हुई है और संपति दो गुना हुई है। पिछले विधानसभा चुनाव में उनका बैंक बैलेंस 93,85,985 रुपये  है। साथ ही बैंक सहित छह लाख 20 हजार रुपये की देनदारी चुका दी गई है।
विज्ञापन


एक और खास बात यह है कि सीएम ने न्यू प्रेम नगर स्थित किराए के मकान नंबर-216 की जगह 719 न्यू प्रेम नगर करनाल का अपना पता लिखाया है। हालांकि, खुद के नाम पर आज भी सीएम के पास करनाल में कोई मकान नहीं है। वर्ष 1975 में दिल्ली यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन करने वाले मनोहर लाल ने अपने पैतृक गांव की कृषि योग्य 20 कनाल भूमि से आठ कनाल दान भी की है।
विज्ञापन


वर्ष 2014 में विधायक बनने से पहले मनोहर लाल कृषि और ट्यूशन पढ़ाने का काम करते थे। दोनों ही नामांकन में उन्होंने अपना नामिनी में किसी का भी नाम नहीं दिया है। हालांकि, इस बार कवरिंग कैंडिडेट के तौर पर मेयर रेणूबाला गुप्ता के पति बृज गुप्ता ने नामांकन दाखिल किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विवरण            वर्ष 2014     वर्ष 2019
नकदी             1,00,000    15000
बैंक बचत       2,29,952    93,85,985
ऋण                5,00,000    नहीं है
बैंक लोन        1,20,000    नहीं है
गाड़ी                नहीं है         नहीं है
जेवरात           नहीं है            नहीं है
कृषि भूमि        20 कनाल    12 कनाल (बनियानी गांव में है)
रिहायशी भूमि  1350 वर्ग गज    1350 वर्ग गज
मकान            800 वर्ग गज        800 वर्ग गज
संपत्ति          8,29,952          94,00,985
देनदारी        6,20,000          नहीं है
कुल संपत्ति  6129952            12700985 (जमीन और मकान के रेट समेत)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed