{"_id":"578d21074f1c1b9332c4c489","slug":"cm-khattar-traun-sagar-ji-rastra-sant-chaturmas-manohar-lal-khattar-haryana-cm-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा के सीएम ने की तरुण सागर महाराज के चार्तुमास की स्थापना ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा के सीएम ने की तरुण सागर महाराज के चार्तुमास की स्थापना
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
Updated Tue, 19 Jul 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
CM khattar - Tarun Sagar Ji
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुनि तरुण सागर ने मनोहर लाल खट्टर से कहा कि यदि आपका मंत्रिमंडल व मेरा कमंडल दोनों एक हो जाए तो हरियाणा की भूमि स्वर्ग बन सकती है। चंडीगढ़ में मुनि तरुण सागर महाराज के वर्ष 2016 के चातुर्मास की स्थापना श्री दिगम्बर जैन मंदिर सेक्टर-27 में मंगलवार को हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने की। इस मौके पर हरियाणा सरकार के राज्यमंत्री ज्ञानचंद गुप्ता, भाजपा चंडीगढ़ अध्यक्ष संजय टंडन और भोपाल मध्यप्रदेश के विधायक जितेंद्र डागा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे।
कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान महावीर के समक्ष दीप प्रज्जवलन से किया गया। चातुर्मास का मुख्य एवं अन्य 51 कलश श्रद्धालुओं ने विधि-विधान के साथ स्थापित किए। इस मौके पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने ‘कड़वे प्रवचन’ नामक पुस्तक का विमोचन भी किया।
इस मौके पर तरुण सागर महाराज ने कहा कि वर्ष में वर्षा ऋतु के चार माह धर्म ध्यान के लिए उपयोगी साबित होते हैं। सभी को चार माह धर्मध्यान में लगाने चाहिए। दिगम्बर जैन सोसायटी के प्रधान धर्म बहादुर जैन व महासचिव कैलाश चंद जैन सहित अन्य लोग मौजूद थे।