{"_id":"5919a7a84f1c1b8702f229f9","slug":"cm-khattar-to-go-abroad-for-investment","type":"story","status":"publish","title_hn":"निवेश के लिए विदेश जाएंगे सीएम खट्टर, सिंगापुर-हांगकांग में कई बैठकें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निवेश के लिए विदेश जाएंगे सीएम खट्टर, सिंगापुर-हांगकांग में कई बैठकें
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 16 May 2017 09:15 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल विदेशी निवेश को बढ़ावा देने के लिए सिंगापुर और हांगकांग के दौरे पर जाएंगे। 21 से 25 मई के बीच प्रतिनिधिमंडल राज्य में निवेश को आकर्षित करने के लिए विभिन्न औद्योगिक एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के साथ बैठकें करेगा।
सोमवार को नई दिल्ली में मुख्यमंत्री मनोहर लाल के साथ दोनों देशों की यात्रा को लेकर विभिन्न उद्योगपतियों व औद्योगिक प्रतिष्ठानों के प्रतिनिधियों ने कई बिंदुओं पर चर्चा की। बैठक में सिंगापुर आधारित हरियाणा में स्थापित विभिन्न औद्योगिक प्रतिष्ठानों सहित अन्य औद्योगिक व व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के प्रतिनिधि शामिल हुए। इन उद्यमी दौरे के दौरान सीएम के साथ रहेंगे।
बैठक में बताया गया कि हरियाणा में अधिक से आधिक निवेश को आकर्षित करने के लिए मुख्यमंत्री यूएसए, कनाडा, जापान व चीन की यात्राएं कर चुके हैं। निवेश को और गति देने के लिए अब सीएम ने सिंगापुर और हांगकांग यात्रा का निर्णय लिया है। बैठक में उपस्थित उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री विपुल गोयल ने बताया कि हरियाणा में निवेश को आकर्षित करने की दिशा में कुछ क्षेत्रों पर विशेष फोकस किया जा रहा है।