{"_id":"5792310f4f1c1b7a41c4c30d","slug":"cm-khattar-says-about-rohtak-gang-rape-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोहतक रेप को लेकर पहली बार बोले CM खट्टर, कही बड़ी बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोहतक रेप को लेकर पहली बार बोले CM खट्टर, कही बड़ी बात
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
Updated Fri, 22 Jul 2016 08:20 PM IST
विज्ञापन
सीएम मनोहर लाल खट्टर
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़ में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि रोहतक रेप मामले में सरकार ने त्वरित कार्रवाई करते हुए विशेष जांच टीम का गठन किया है तथा आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि अगर किसी अन्य कानूनी जांच की जरूरत हुई तो करवाई जाएगी। उन्होंने कहा कि ऐसे मामले कुकृत्य हैं और इनकी जितनी निंदा की जाए कम है।
मुख्यमंत्री ने हरियाणा राजभवन में शपथ समारोह के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। मंत्रिमंडल विस्तार के बारे पूछे गए सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि मंत्रिमंडल विस्तार एक आम प्रक्रिया है। नए सदस्यों को अवसर प्रदान करने के लिए मंत्रियों की संख्या बढ़ाई गई है। यदि आवश्यक हुआ तो आगे भी इस प्रकार के फेरबदल किए जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि मंत्रियों की संख्या विधायकों के 15 प्रतिशत निर्धारित अनुपात के अनुसार है।
मुख्यमंत्री ने एक अन्य सवाल के जवाब में कहा कि मंत्री और मंत्रियों की सुरक्षा में जरूरत के मुताबिक पुलिस कर्मी तैनात किए जाते हैं। उन्होंने स्वयं उनकी सुरक्षा से 700 सुरक्षाकर्मी कम किए थे जो किसी जिले की पुलिस बल के लिए काफी हो सकते हैं।