फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   CM Khattar Not Visited to Gurudwara, Sikh People Released Circular to Boycott BJP

गुरुदारे में नहीं गए सीएम खट्टर, तो सिखों ने कर दिया बीजेपी का बहिष्कार, कहते हैं- माफी मांगें

Sun, 30 Sep 2018 12:30 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 30 Sep 2018 12:30 PM IST
विज्ञापन
CM Khattar Not Visited to Gurudwara, Sikh People Released Circular to Boycott BJP
haryana cm khattar - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर डाचर गुरुद्वारे में नहीं गए तो सिख समाज ने नाराज होकर बीजेपी के बहिष्कार का ऐलान कर दिया है। माफी मांगने की बात कही गई है। सिख समाज के लोगों ने शनिवार को डेरा कार सेवा गुरुद्वारा में बैठक की। करीब तीन घंटे तक चली बैठक में खालिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए गए। गांव डाचर स्थित गुरुद्वारे में जरनैल सिंह भिंडरावाला की फोटो लगी होने के कारण सीएम मनोहर लाल के बैठक में नहीं आने पर नाराजगी जताई गई। फैसला किया गया कि सिख समाज मुख्यमंत्री और भाजपा का बहिष्कार  करेगा।
विज्ञापन


चेताया गया कि अगर छह अक्तूबर तक सीएम गुरुद्वारे में जाकर माथा टेककर माफी नहीं मांगते हैं तो उनका बहिष्कार आगे भी जारी रहेगा। साथ ही इसी दिन प्रदेश के सिख समाज की बैठक होगी, जिसमें एक नवंबर को करनाल आ रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम के संबंध में रणनीति बनाई जाएगी। दूसरी ओर, पत्रकारों से बातचीत में सीएम मनोहर लाल ने कहा कि डाचर गुरुद्वारे में जरनैल सिंह भिंडरेवाला की फोटो लगी थी। इस बारे में गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी को एक दिन पहले ही बताया गया था, लेकिन सुबह भी फोटो लगी हुई थी, इसलिए सुबह 9 बजे प्रोग्राम रद्द कर दिया गया। इसकी सूचना गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी को दे दी गई थी।
विज्ञापन


वहीं, शनिवार को सीएम मनोहर लाल सुबह डेरा कार सेवा गुरुद्वारा में मत्था टेकने पहुंचे। बता दें कि शुक्रवार को सीएम मनोहर लाल कुरुक्षेत्र की 48 कोस की परिक्रमा पर थे। इस दौरान वह जिले के 13 तीर्थ स्थानों की यात्रा कर रहे थे। दोपहर को सीएम डाचर गांव के दक्षेश्वर तीर्थ पर पहुंचे। इसके बाद इसी तीर्थ के सामने गुरुद्वारे में भी माथा टेकने के लिए जाना था, लेकिन सीएम गुरुद्वारे में नहीं गए। इसकी वजह यह बताई जा रही है कि गुरुद्वारे में जरनैल सिंह भिंडरावाला की फोटो लगी थी। सीएम ने फोटो हटाने को कहा था, लेकिन गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने फोटो नहीं हटाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस कारण सीएम गुरुद्वारे नहीं गए। इससे सिख समाज के लोग नाराज हो गए। उन्होंने दमकल की गाड़ी में तोड़फोड़ की और खालिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए। इस संबंध में पुलिस ने करीब 134 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

सुबह गुरुद्वारे पहुंचे सीएम, दोपहर को खिलाफ में हुई बैठक

CM Khattar Not Visited to Gurudwara, Sikh People Released Circular to Boycott BJP
cm manohar lal khattar
शनिवार सुबह सीएम मनोहर लाल डेरा कार सेवा में मत्था टेकने पहुंचे। इसके बाद मेडिकल कॉलेज गए। इस दौरान पत्रकारों से बातचीत में सीएम ने कहा कि उनकी सिख समाज के लोगों से बात हो गई है, लेकिन दोपहर को सिख समाज के लोगों ने डेरा कार सेवा में मीटिंग की। इसमें भाजपा के खिलाफ फैसला लिया गया। इसके बाद समाज के कुछ लोगों ने खालिस्तान और भिंडरावाला जिंदाबाद के नारे लगाए और सीएम और एमएलएम सरदार बख्शीश सिंह के खिलाफ नारेबाजी की।

मैं कुछ नहीं कहना चाहता : बख्शीश सिंह
असंध हलका विधायक सरदार बख्शीश सिंह ने कहा कि वह उनका हलका नहीं है। जब सीएम डाचर गांव गए थे, वे उनके साथ नहीं थे। डाचर के बाद सीएम का कार्यक्रम उनके हलका जलमाना में था, तो वे वहां की तैयारी कराने के लिए जलमाना गए थे। इस मामले को लेकर कुछ नहीं कहना चाहता।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed