{"_id":"5742a92f4f1c1b856b690759","slug":"cm-khattar-hooda-prakash-singh-ex-dgp-manohar-lal-khatter-press-confrence-karnal-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा के अभी कई और अधिकारियों पर गिरेगी गाज : खट्टर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा के अभी कई और अधिकारियों पर गिरेगी गाज : खट्टर
ब्यूरो/अमर उजाला, करनाल।
Updated Tue, 24 May 2016 01:08 PM IST
विज्ञापन
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जो लोग विधानसभा में किसी भी प्रकार की जांच करवाने का दम भरते थे, उनके खिलाफ अब जांच शुरू हो गई है तो अब वही लोग जांच को बदले की भावना कह रहे हैं, नियमों के खिलाफ जाकर जो भी काम करेगा, उसके खिलाफ कानून अपनी कार्यवाही करेगा, चाहे वह कोई भी क्यों न हो? सीबीआई एक स्वतंत्र जांच एजेंसी है और अपने तरीके से काम करती है। ये बातें मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने सेक्टर-16 स्थित पार्टी कार्यकर्ता के घर पत्रकारों से बातचीत में कही।
एक सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि पंचकूला के औद्योगिक क्षेत्र में प्लाट आवंटन के मामलों में पिछली सरकार के लोगों पर अनियमितता के आरोप हैं। इस संदर्भ में जांच शुरू हो गई है, जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही सीएम ने प्रकाश सिंह कमेटी की रिपोर्ट के अध्ययन की बात कही और संकेत दिए कि अभी कई और अधिकारियों पर गाज गिरेगी, चाहे वह छोटा हो या फिर बड़ा अधिकारी।
सीएम ने कहा कि जाट आरक्षण आंदोलन से संबंधित प्रकाश कमेटी की रिपोर्ट में जो भी अधिकारी व कर्मचारी दोषी पाए गए हैं, उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। तीन एसडीएम और 9 डीएसपी स्तर के अधिकारियों को सस्पेंड किया गया है, जबकि एक एसडीएम को वापस लिया गया है और शेष पर प्रशासनिक कार्रवाई जारी है।
विज्ञापन
प्रकाश सिंह कमेटी पर खुद पार्टी के सांसद चोपड़ा के मंत्रियों के दबाव के चलते अधिकारियों को बचाने के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा की किसी मंत्री का कोई दबाव नहीं है। करनाल विकास निधि पर पूछे गए सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि करनाल विकास निधि समाज सेवा के क्षेत्र में कार्य कर रही है। इसकी कार्य प्रणाली पर वही लोग आरोप लगाते हैं, जिन्होंने कभी समाज सेवा की ही नहीं।
----
टॉपर बेटियों को दी बधाई
हरियाणा की बेटियों द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में किए गए बेहतरीन प्रदर्शन पर पूछे गए सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि बेटियों ने समाज और प्रदेश का नाम रोशन किया है, ऐसी बेटियां और उनके परिवारजन व शिक्षक बधाई के पात्र हैं। सीबीएसई में देश भर में से अव्वल आई हरियाणा की दो छात्राओं सौम्या उप्पल और पलक को भी मुख्यमंत्री ने दी बधाई दी। उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश में 12वीं कक्षा का परिणाम पहले की तुलना में 11 प्रतिशत अधिक आया है। शिक्षा के क्षेत्र में यह एक प्रेरक उपलब्धि है।