फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   CM flying squad raids power and Forest Department offices in Mahendragarh

Mahendragarh News: मुख्यमंत्री उड़नदस्ते का बिजली व वन विभाग कार्यालयों में छापा, गायब मिले 26 कर्मचारी

Fri, 30 Dec 2022 12:51 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़ (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़ (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Fri, 30 Dec 2022 12:51 PM IST
सार

बिजली विभाग के कार्यकारी अभियंता, ग्रामीण एसडीओ, सहित अन्य शाखाओं के कुल 20 कर्मचारी अनुपस्थित हैं। वहीं दो कर्मचारी छुट्टी पर थे। वन विभाग कार्यालय में कार्यकारी जिला वन अधिकारी की कुर्सी खाली मिली। इसके बाद टीम रिकॉर्ड को अपने साथ ले गई।

विज्ञापन
CM flying squad raids power and Forest Department offices in Mahendragarh
खाली पड़ा दफ्तर। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

महेंद्रगढ़ में मुख्यमंत्री उड़नदस्ते के छापे के दौरान बिजली बोर्ड के 49 कर्मचारियों में से 20 कर्मचारी व कार्यकारी अभियंता व उमंडल अधिकारी ग्रामीण अनुपस्थित मिले। बिजली बोर्ड के बाद सीएम फ्लाइंग की टीम वन विभाग के कार्यालय पहुंची, जहां एडीएफओ सहित छह कर्मचारी गायब मिले। शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे सीएम फ्लाइंट की टीम ने उप निरीक्षक लीलाराम के नेतृत्व में पहुंची। 

विज्ञापन


टीम में एसआई सतेंद्र कुमार, एसआई जसवंत, एएसआई कर्मपाल व वन विभाग के अधिकारियों ने सुबह नौ बजे दोनों कार्यालयों में पहुंचकर हाजिरी रजिस्टर की जांच की। जांच में खुलासा हुआ कि बिजली विभाग के कार्यकारी अभियंता, ग्रामीण एसडीओ, सहित अन्य शाखाओं के कुल 20 कर्मचारी अनुपस्थित हैं। वहीं दो कर्मचारी छुट्टी पर थे। वन विभाग कार्यालय में कार्यकारी जिला वन अधिकारी की कुर्सी खाली मिली। इसके बाद टीम रिकॉर्ड को अपने साथ ले गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed