फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   CM flying squad and RTO team took action against overloaded vehicles in Panipat

पानीपत: सड़कों पर उतरी सीएम उड़नदस्ता और आरटीओ की टीम, 21 वाहनों पर एक्शन, 4.89 लाख का जुर्माना लगाया

Tue, 19 Sep 2023 11:54 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पानीपत (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पानीपत (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Tue, 19 Sep 2023 11:54 AM IST
सार

सीएम फ्लाइंग स्क्वायड की एक टीम मंगलवार सुबह करीब 11 बजे काबड़ी गांव स्थित प्राथमिकता चिकित्सा केंद्र में अनियमितताओं की शिकायत की जांच पड़ताल करने पहुंची है। टीम को शिकायत मिली थी कि यहां का स्टाफ केंद्र पर समय पर नहीं आता और लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल पाता।

विज्ञापन
CM flying squad and RTO team took action against overloaded vehicles in Panipat
वाहनों पर कार्रवाई करती टीम। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पानीपत की सड़कों पर दौड़ने वाले ओवरलोड वाहनों पर लगाम कसने के लिए एक बार फिर से मुख्यमंत्री उड़नदस्ता करनाल की टीम और क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण (आरटीए) पानीपत की संयुक्त टीम ने अभियान चलाया है। इसके लिए दोनों टीमों ने सोमवार रात से मंगलवार अलसुबह तक शहर की सड़कों पर ओवरलोड और नियमों की अवहेलना करने वाले वाहनों की जांच की।

विज्ञापन


टीम ने जांच के दौरान अधूरे कागजातों वाले 21 वाहनों को पकड़ा। इन पर 4.89 लाख रुपये का जुर्माना लगाया। इसमें कुछ वाहन चालकों के पास दस्तावेज भले ही थे लेकिन उनकी गाड़ी ओवरलोड थी। इस कार्रवाई में सीएम फ्लाइंग स्क्वायड से निरीक्षक बलीराम, उप निरीक्षक धर्मबीर सिंह और आरटीए से मोटर वाहन अधिकारी राजेश मलिक शामिल रहे।  

विज्ञापन

काबड़ी पीएचसी में पहुंची टीम

सीएम उड़नदस्ता की एक टीम मंगलवार सुबह करीब 11 बजे काबड़ी गांव स्थित प्राथमिकता चिकित्सा केंद्र में अनियमितताओं की शिकायत की जांच पड़ताल करने पहुंची है। टीम को शिकायत मिली थी कि यहां का स्टाफ केंद्र पर समय पर नहीं आता और लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल पाता। शिकायत के आधार पर टीम जांच पड़ताल करने पहुंची है। मौके पर निरीक्षक बली राम समेत उप निरीक्षक राज सिंह मौजूद हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed