कैप्टन अमरिंदर सिंह की कोरोना जांच रिपोर्ट निगेटिव, सीएम ने खत्म किया आइसोलेशन
पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह अब आइसोलेशन से बाहर आ चुके हैं। इस बात की पुष्टि मुख्यमंत्री कार्यालय ने की है। मुख्यमंत्री ने सात दिन के आइसोलेशन के बाद अपना कोरोना टेस्ट कराया, जिसकी रिपोर्ट निगेटिव आई है। इसके बाद उन्होंने आइसोलेशन को खत्म करने का निर्णय लिया। बता दें कि एक दिवसीय विधानसभा सत्र के दौरान दो पार्टी विधायकों के पॉजिटिव मिलने के बाद कैप्टन अमरिंदर सिंह ने अपने आपको स्वत: आइसोलेट कर लिया था।
Punjab CM Captain Amarinder Singh (file pic) today ended his week-long self-isolation after testing negative for #COVID19. CM isolated himself after coming in contact with two MLAs who had later tested positive: Punjab Chief Minister's Office (CMO) pic.twitter.com/yI4S2OaFTY
— ANI (@ANI) September 5, 2020