फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   CM Captain Amarinder Singh has hailed the Govt of India’s decision to ban SFJ

केंद्र सरकार ने 'सिख फॉर जस्टिस' संगठन पर लगाया बैन, कैप्टन अमरिंदर सिंह ने की तारीफ

Thu, 11 Jul 2019 12:26 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Thu, 11 Jul 2019 12:26 AM IST
विज्ञापन
CM Captain Amarinder Singh has hailed the Govt of India’s decision to ban SFJ
मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह (फाइल फोटो) - फोटो : ANI

पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने एक गैर कानूनी संगठन के रूप में एसएफजे पर केंद्र द्वारा पाबंदी लगाए जाने के फैसले का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि भारत विरोधी अलगाववादी कार्रवाई के खिलाफ यह उचित कदम उठाया गया है। 

विज्ञापन


इस संगठन से एक आतंकवादी संगठन के तौर पर सुलूक किए जाने की जरूरत है लेकिन केंद्र सरकार ने कम से कम यह फैसला तो लिया। इस संगठन ने हाल के दो साल के दौरान पंजाब में खुलकर दहशत की लहर चलाई है।
विज्ञापन


कैप्टन ने कहा कि पाकिस्तान की आईएसआई के समर्थन से 2014 में सिख रेफरेंडम-2020 की साजिश शुरू की गई थी। एसएफजे की गैर कानूनी गतिविधियों ने देश को बड़ी चुनौती दी है। हाल के वर्षों के दौरान एसएफजे ने पंजाब में आगजनी और हिंसा की गतिविधियां करवाने के लिए कुछ गरीब और भोले भाले नौजवानों को फंड मुहैया कराया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इस संगठन ने पंजाब में गैंगस्टरों पर और गरमख्यालियों का समर्थन प्राप्त करने की अनेक कोशिशें की और उन्हें भारत सरकार से पंजाब की आजादी की लड़ाई के लिए प्रेरित किया। सीएम ने कहा, भारत को अस्थिर करने के लिए एसएफजे को जो भी देश अपनी जमीन देगा, उसे भी इसके नतीजे भुगतने पड़ेंगे।

एसएफजे ने की पंजाब पुलिस में बगावत कराने की कोशिश
मुख्यमंत्री का कहना है कि एसएफजे ने प्रदेश सरकार के विरुद्ध पंजाब पुलिस के कर्मचारियों को बगावत करने के लिए उकसाने की कोशिश की थी। इसके अलावा पंजाब के मुख्यमंत्री, जेल मंत्री, पूर्व व मौजूदा डीजीपी समेत पंजाब के सीनियर पुलिस अधिकारियों को भयभीत करने के लिए धमकियां भी दी गईं।

इस संगठन ने सोशल मीडिया पर चलाई अपनी मुहिम के तहत सिख फौजियों को अपना निशाना बनाया और उन्हें फौज छोड़ने व रेफरेंडम-2020 के लिए काम करने के लिए उकसाया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed