फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   CM bhagwant mann post on X after CBI arrest arvind Kejriwal

Kejriwal की CBI गिरफ्तारी पर भड़के मुख्यमंत्री मान: लिखा- केजरीवाल झुकेगा नहीं, जितना मर्जी अत्याचार कर लो

Thu, 27 Jun 2024 04:55 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: अंकेश ठाकुर Updated Thu, 27 Jun 2024 04:55 PM IST
सार

केजरीवाल की सीबीआई गिरफ्तारी पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भड़क गए और उन्होंने एक्स (ट्वीटर) पर एक पोस्ट करते हुए केंद्र सरकार पर निशाना साधा।

विज्ञापन
CM bhagwant mann post on X after CBI arrest arvind Kejriwal
भगवंत मान - फोटो : X @BhagwantMann

विस्तार

दिल्ली के मुख्यमंत्री व आम आदमी पार्टी (आप) के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल को ईडी कोर्ट से जमानत मिलने के बाद सीबीआई ने गिरफ्तार किया है। उन्हें बुधवार को केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआइ) ने गिरफ्तार किया है। सीबीआइ ने केजरीवाल को तीन दिन के रिमांड पर लिया है। केजरीवाल की सीबीआई गिरफ्तारी पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भड़क गए और उन्होंने एक्स (ट्वीटर) पर एक पोस्ट करते हुए केंद्र सरकार पर निशाना साधा।
विज्ञापन


सीएम मान ने केजरीवाल की एक तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा है कि ये तस्वीर तानाशाही के खिलाफ संघर्ष की है। अरविंद केजरीवाल झुकेगा नहीं, जितना मर्जी अत्याचार कर लो। ईडी कोर्ट से जमानत मिलने के बाद सीबीआइ ने उनको गिरफ्तार किया है। उनकी ये गिरफ्तारी भापजा के इशारे पर सीबीआई का खुला दुरपयोग है। उन्होंने यह भी लिखा कि आप जिस तरह से आदाबे सियासत भूले, आपका नाम भी जालिम में लिखा जाएगा।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन


केजरीवाल की पत्नी ने लिखा तानाशाह का विनाश हो
अरविंद केजरीवाल को सीबीआई द्वारा गिरफ्तार किए जाने के बाद उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल भड़क गईं। उन्होंने केजरीवाल की गिरफ्तारी को तानाशाही करार दिया। सुनीता केजरीवाल ने भी एक्स पर एक पोस्ट किया है, जिसमें उन्होंने लिखा कि अभी तक हमेशा यही प्रार्थना रही है कि ईश्वर सबको सदबुद्धि दे। लेकिन, अब प्रार्थना रहेगी कि तानाशाह का विनाश हो।
 

एक केस में अलग-अलग जांच करेंगी एजेंसियां
बता दें कि सीबीआई ने भी केजरीवाल शराब घोटाले मामले में ही गिरफ्तार किया है। हालांकि ईडी और सीबीआइ इस मामले में अलग-अलग पहलुओंकी जांच करेगी। ईडी शराब घोटाले में पैसों के कथित लेन-देन की जांच करेगा, वहीं सीबीआई को सरकारी अधिकारियों के भ्रष्टाचार और रिश्वत की जांच करेगी। 25 जून को सीबीआई ने तिहाड़ जेल में केजरीवाल से पूछताछ की और उनका बयान रिकॉर्ड किया था। इसके बाद 26 जून को उन्हें गिरफ्तार कर तीन दिन के रिमांड पर लिया गया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed