फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   CM Bhagwant Mann on deteriorating conditions in Punjab after continuous heavy rains

भगवंत मान ने दिया आश्वासन: पंजाब के डैम पूरी तरह सुरक्षित, खतरे के निशान से नीचे, शाम तक सुधरेंगे हालात

Wed, 12 Jul 2023 12:24 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Wed, 12 Jul 2023 12:24 PM IST
सार

सीएम भगवंत मान ने कहा कि पानी की स्थिति को लेकर हर तरह का अपडेट लिया जा रहा है, उसी हिसाब से पूरी रणनीति बनाई जा रही है। उन्होंने लोगों को आश्वासन दिया है कि वह किसी तरह की चिंता न करें। विभिन्न जिलों में विधायक, मंत्री और सांसदों ने मोर्चा संभाला हुआ है। वह लोगों को बाढ़ से निकालने में मदद कर रहे हैं।

विज्ञापन
CM Bhagwant Mann on deteriorating conditions in Punjab after continuous heavy rains
पंजाब में बचाव राहत कार्य तेज - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

लगातार भारी बरसात के बाद पंजाब में बिगड़े हालातों के बीच सीएम भगवंत मान ने लोगों को आश्वस्त किया है। मान ने कहा कि पंजाब के डैम पूरी तरह सुरक्षित है। साथ ही वह खतरे के निशान से काफी नीचे हैं। उम्मीद है कि आज शाम तक हालात सुधर जाएंगे। मान ने लोगों को विश्वास दिलाया है कि सरकार उनके साथ खड़ी है। किसी भी तरह के नुकसान की पूर्ति के लिए सरकार मदद करेगी।

विज्ञापन


सीएम ने कहा कि पानी की स्थिति को लेकर हर तरह का अपडेट लिया जा रहा है, उसी हिसाब से पूरी रणनीति बनाई जा रही है। उन्होंने लोगों को आश्वासन दिया है कि वह किसी तरह की चिंता न करें। विभिन्न जिलों में विधायक, मंत्री और सांसदों ने मोर्चा संभाला हुआ है। वह लोगों को बाढ़ से निकालने में मदद कर रहे हैं। साथ ही उन्हें खाना से लेकर अन्य सामग्री मुहैया करवा रहे हैं। 
विज्ञापन


सीएम ने कहा कि कोशिश की जा रही है कि लोगों को किसी तरह की दिक्कत ना उठानी पड़े। इससे पहले सेहत विभाग की तरफ से उन सभी जिलों में मेडिकल कैंप लगाए गए हैं जहां पर जलभराव और बाढ़ की दिक्कत आई थी। लोगों का चेकअप किया जा रहा है। ओआरएस और दवाई लोगों को फ्री में बांटी जा रही है। सेहत विभाग का दावा है कि स्थिति कंट्रोल में है। लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है। किसी तरह की मेडिकल सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर 104 पर संपर्क किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

यह भी पढ़ें: Highcourt: मां ने मांगी बेटे की 13 साल की नाबालिग प्रेमिका की कस्टडी, सरकार का जवाब-आपका कोई रिश्ता नहीं

  
गुरुद्वारे में पानी घुसा, मंत्री ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब को सुरक्षित जगह पहुंचाया 
बीते दो दिन से पंजाब के पट्टी हलके लोगों की मदद में जुटे कैबिनेट मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने गांव गदाईके के गुरुद्वारा साहिब में पानी घुसने पर श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के स्वरूप को अपने सिर पर उठाकर सुरक्षित जगह पहुंचाया। इसके अलावा भुल्लर किश्ती में सवार होकर पानी में फंसे परिवारों को बाहर निकालने भी पहुंचे और गांव घड़ुंम व बस्ती लाल सिंह के छह परिवारों को सुरक्षित बाहर निकाला।



भुल्लर इन दिनों सतलुज के निचले इलाकों में लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के लिए राहत कार्यों की खुद निगरानी कर रहे हैं। उन्होंने जिला तरनतारन की डिप्टी कमिश्नर बलदीप कौर और एसएसपी गुरमीत सिंह चौहान के साथ देर रात से हरीके हेडवर्कस और धुस्सी बांध का दौरा करके पानी के स्तर का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार मुश्किल की घड़ी में लोगों की जान और माल की रक्षा के लिए वचनबद्ध है। डीसी बलदीप कौर ने कहा कि लोगों को मुश्किल की इस घड़ी में से बाहर निकालने के लिए जिला प्रशासन दृढ़ संकल्प है। लोगों के ठहरने के लिए 7 राहत कैंप बनाए गए हैं, जहां लोगों के लिए खाने-पीने की वस्तुएं और दवाएं आदि उपलब्ध हैं और डाक्टरी सहायता के लिए मेडिकल टीमों की ड्यूटी लगाई गई है। 


धुस्सी बांध में दरार, सांसद रिंकू खुद जुटे बचाव कार्य में  
जालंधर में सतलुज दरिया के साथ लगते जालंधर के सब डिवीजन शाहकोट में लोहियां इलाके में 2 जगह धुस्सी बांध टूट गया है, जिस कारण आसपास के गांव बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। बांध में दरार लक्खे दियां छन्ना और नसीपरपुर से पड़ी है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक पहले बांध में रिसाव हुआ, जो कोशिशों के बावजूद भरा नहीं गया और कुछ देर बाद दरार पड़ने लगी, जिससे बांध टूट गया। सांसद सुशील रिंकू इस दौरान खुद बचाव कार्य के लिए पहुंचे। 



प्रशासन ने बाढ़ प्रभावित इलाकों से अब तक 320 लोगों को बचाया 
जालंधर जिला प्रशासन ने रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान अब तक करीब 320 लोगों को सुरक्षित बचाया है। बचाए गए सभी लोगों को राहत शिविरों में स्थानांतरित कर दिया गया है। लोहियां में बाढ़ प्रभावित गांवों में स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया करवाने पहुंची मेडिकल टीमें पहुंच गई हैं क्योंकि बीमारियों का खतरा बढ़ गया है।

डिप्टी कमिश्नर विशेष सारंगल ने कहा कि राज्य सरकार बाढ़ जैसी स्थिति से लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि बचाए गए सभी लोगों को राहत केंद्रों में स्थानांतरित कर दिया गया है जहां उन्हें सभी आवश्यक सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं। उपायुक्त ने आगे कहा कि जिले में स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है और अधिकारी पूरे ऑपरेशन पर कड़ी नजर रखने के लिए बाढ़ संभावित क्षेत्रों में डेरा डाले हुए हैं। उन्होंने कहा कि चिकित्सा टीमों को क्षेत्र में तैनात किया गया है जो प्रभावित क्षेत्रों में चिकित्सा सुविधाएं प्रदान कर रही हैं और समन्वित तरीके से बचाव अभियान चलाने के लिए एनडीआरएफ, सेना और एसडीआरएफ की टीमों को भी तैनात किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed