{"_id":"5884d4744f1c1b116eefe970","slug":"cm-badal-speech-ex-cm-surjeet-singh-barnala-punjab-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व मुख्यमंत्री के श्रद्धांजलि समारोह में सीएम बादल के भाषण से हुआ विवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व मुख्यमंत्री के श्रद्धांजलि समारोह में सीएम बादल के भाषण से हुआ विवाद
ब्यूरो/अमर उजाला, बरनाला(पंजाब)
Updated Sun, 22 Jan 2017 09:19 PM IST
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री सुरजीत सिंह बरनाला के श्रद्धांजलि समारोह में बोले सीएम बादल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व मुख्यमंत्री सुरजीत सिंह बरनाला का श्रद्धांजलि समारोह रविवार को अनाज मंडी में हुआ। मरहूम बरनाला को श्रद्धांजलि भेंट करने के लिए जहां मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल पहुंचे वहीं खेतीबाड़ी मंत्री तोता सिंह ने बरनाला परिवार को वापस लौटकर शिरोमणि अकाली दल की सेवा करने के लिए प्रेरणा दी, जबकि दिल्ली गुरुद्वारा शिरोमणि कमेटी के पूर्व प्रधान परमजीत सिंह सरना ने बरनाला परिवार को नसीहत देते स्टेज से कहा कि वह दल बदली बंद कर एक जगह टिक कर काम करें। इसी में उनकी भलाई है। मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल को जाने की जल्दी थी। अरदास आरंभ होने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी थी, लेकिन इस दौरान ही बादल का भाषण करवा दिया गया। इस पर विवाद खड़ा हो गया।
इस मौके पर बादल ने कहा कि बरनाला एक सूझवान नेता थे, जिस कारण वह मुख्यमंत्री से लेकर केंद्रीय मंत्री और कई राज्यों के गवर्नर रहे। उनके जीवन से सभी को प्रेरणा लेनी चाहिए। जबकि बादल का भाषण करवाने की स्टेज से कड़ी आलोचना करते सहजधारी सिख फेडरेशन के प्रधान परमजीत सिंह राणू ने कहा कि मुख्यमंत्री बेशक जल्दी में थे, लेकिन इस तरह से उनका भाषण करवाकर गुरु मर्यादा व सिखी सिद्धांतों की उल्लंघना हुई है।
वहीं शिरोमणि अकाली दल के महासचिव सुखदेव सिंह ढींढसा ने भी पूर्व मुख्यमंत्री बरनाला को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि प्रकाश सिंह बादल ने किसी प्रकार की गुरु मर्यादा की उल्लंघना नहीं की है। जबकि स्टेज से संबोधित करते खेतीबाड़ी मंत्री तोेता सिंह ने जहां मरहूम बरनाला के जीवन का बखान किया। इसके अलावा मरहूम बरनाला को स्थानीय धार्मिक, सामाजिक व राजनीतिक पार्टियों से भी नुमाइंदों ने श्रद्धांजलियां अर्पित कीं।