फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   cm badal says about controversy on chandigarh administrator's post,

पहली बार बोले बादल, क्यों किया चंडीगढ़ के अलग प्रशासक का विरोध?

Wed, 24 Aug 2016 09:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लंबी (मुक्तसर)
ब्यूरो/अमर उजाला, लंबी (मुक्तसर) Updated Wed, 24 Aug 2016 09:22 AM IST
विज्ञापन
cm badal says about controversy on chandigarh administrator's post,
CM Badal and Kejriwal - फोटो : file photo
मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने कहा कि चंडीगढ़ पंजाब का अहम हिस्सा था और हमेशा रहेगा। राज्यों के पुनर्गठन कानून के मुताबिक हर पैतृक राज्य का उसकी राजधानी पर अधिकार रहा है। मगर चंडीगढ़ को पंजाब को न सौंपकर सूबे के साथ धक्केशाही की गई थी। मुख्यमंत्री बादल ने मंगलवार को लंबी हलके में संगत दर्शन के दौरान लोगों की मुश्किलें सुनीं।  
विज्ञापन


प्रेसवार्ता के दौरान सीएम ने कहा कि जब तक चंडीगढ़ पंजाब को नहीं मिल जाता तब तक यहां के राज्यपाल को ही चंडीगढ़ का मुख्य प्रशासक बना रहने देना चाहिए। आप पर कटाक्ष करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि अरविंद केजरीवाल हर फ्रंट पर फेल साबित हुए हैं।
विज्ञापन


दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार ने लोगों से किए वादों में से एक भी पूरा नहीं किया। उन्होंने कहा कि सतलुज-यमुना लिंक नहर के मुद्दे पर दिल्ली सरकार की ओर से पंजाब विरोधी स्टैंड इस बात का प्रत्यक्ष प्रमाण है। केजरीवाल से पंजाब और पंजाबियों के भले की आस करना बेकार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेसियों को कोई लाभ नहीं मिलने वाला

cm badal says about controversy on chandigarh administrator's post,
CM Prakash Badal - फोटो : file photo
मुख्यमंत्री बादल ने कहा कि कांग्रेसी नेताओं की ओर से सरकारी बसों से राज्य सरकार के पोस्टर फाड़ना यह जाहिर करता है कि कांग्रेसी बिल्कुल हताश हो चुके हैं। यही वजह है कि कांग्रेसी पूर्ण तौर पर लोकतंत्र के विपरीत ऐसा निंदनीय काम करते फिर रहे हैं। ऐसा कर कांग्रेसियों को कोई लाभ नहीं मिलने वाला।

कांग्रेस और आप पर टिप्पणी करते हुए सीएम ने कहा कि यह दोनों दल मिलकर पंजाब को मरुस्थल बनाने की साजिशें रच रहे हैं। उन्होंने कहा कि जहां कांग्रेस ने सतलुज-यमुना लिंक नहर समझौता करने से लेकर इसकी खुदाई शुरू कराने तब पूरा साथ दिया। वहीं आम आदमी पार्टी भी इस काम को पूरा कराने की ताक में है। यह दोनों दल पंजाब विरोधी हैं।

लंबी हलके के गांव फतेहपुर मनियां, दियोणखेड़ा, तप्पाखेड़ा, माहूआणा, आधनियां, सहिणाखेड़ा में संगत दर्शन के दौरान मुख्यमंत्री ने प्रदेश में हुए विकास कार्य गिनवाए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के प्रयास की बदौलत आज पंजाब की मालवा बेल्ट सेम के कोहड़ से तकरीबन मुक्त हो चुकी है। राज्य सरकार प्रदेश के लोगों की भलाई के लिए वचनबद्ध है। इस मौके पर प्रमुख सचिव केजेएस चीमा, डिप्टी कमिश्नर डॉ. सुमित जारंगल, एसएसपी गुरप्रीत सिंह गिल, पंजाब एग्रो के चेयरमैन जत्थेदार दयाल सिंह कोलियांवाली, शिअद के जिला कोआर्डिनेटर अवतार सिंह वनवाला, सहकारी बैंक के चेयरमैन तेजिंदर सिंह मिड्ढूखेड़ा और पनकोफैड के चेयरमैन कुलविंदर सिंह भाईकाकेरा मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed