फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   cm badal's says about congress and aam adami party at lambi sangat darshan

संगत दर्शन के दौरान कांग्रेस और आप पर जमकर बरसे 'बादल'

Wed, 24 Aug 2016 08:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मुक्तसर
अमर उजाला ब्यूरो, मुक्तसर Updated Wed, 24 Aug 2016 08:05 PM IST
विज्ञापन
cm badal's says about congress and aam adami party at lambi sangat darshan
CM Prakash Badal - फोटो : file photo
मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने कांग्रेस और आप को गपोड़ शंख बताते हुए कहा कि इन दोनों ही दलों को महज गप्पें मारना आता है। बातों के सिवाय यह दोनों दल लोगों का कुछ भला नहीं कर सकते। उन्होंने कहा कि दोनों दलों के नेता झूठे लारों से राज्य की जनता को गुमराह करके सता हासिल करने के ख्वाब दे रहे हैं। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री बादल ने बुधवार को लंबी विधानसभा हलके में संगत दर्शन के दौरान लोगों की मुश्किलें सुनीं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने प्रदेश के हितों के लिए कोई लड़ाई नहीं लड़ी है, जबकि शिअद हमेशा ही पंजाब के लोगों के हितों की रक्षा के लिए संघर्ष करता रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने पंजाब से इसकी राजधानी, पंजाबी बोलते क्षेत्र और दरियाई पानी छीनकर पंजाब के खिलाफ होने का सबूत दिया है। 
विज्ञापन


आम आदमी पार्टी पर कटाक्ष करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह दल भी कांग्रेस की तरह ही पंजाब के खिलाफ कदम उठाते हुए पंजाबियों और सिखों के साथ धोखा कर रहा है। सतलुज-यमुना लिंक नहर के मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट में पंजाब के खिलाफ स्टैंड लेकर आप ने पंजाब के विरोधी होने का सबूत दिया।  
विज्ञापन
विज्ञापन

बारिश से दो गांवों का संगत दर्शन कार्यक्रम रद्द

cm badal's says about congress and aam adami party at lambi sangat darshan
CM Prakash Badal - फोटो : file photo
बारिश से दो गांवों का संगत दर्शन कार्यक्रम रद्द: लंबी हलके के गांव माहणी खेड़ा में मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के आयोजित संगत दर्शन कार्यक्रम के दौरान एकदम से बारिश शुरू हो गई। मुख्यमंत्री कुछ समय तक तो बारिश में मुश्किलें सुनते रहे। मगर जब टेंट से पानी नीचे गिरने लगा तो तमाम अधिकारी और लोग इधर-उधर कोनों में छिपना शुरू हो गए।

मुख्यमंत्री भी जल्दी से कार्यक्रम खत्म कर रवाना होने लगे तो उनकी गाड़ी कीचड़ में फंस गई। सुरक्षाकर्मियों और लोगों ने कड़ी मशक्कत कर गाड़ी को बाहर निकाला और मुख्यमंत्री के काफिले को अगले पड़ाव पर रवाना किया। इस दौरान अधिकारी एवं सुरक्षाकर्मी भी काफी भीग गए। कई अधिकारियों के पास मौजूद फाइलें भी भीग गई। बारिश के चलते प्रशासन को दो गांवों का संगत दर्शन कार्यक्रम भी रद्द करना पड़ा।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed