सीएम बादल बोले- कांग्रेस मुगलों और अंग्रेजों से भी ज्यादा जालिम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने विधानसभा चुनाव अमन-शांति, भाईचारक सांझ और विकास के मुद्दे पर लड़ने का एलान किया। वह शुक्रवार को पटियाला देहाती विधानसभा हलके में संगत दर्शन कार्यक्रम दौरान लोगों को संबोधित कर रहे थे।
बादल ने दावा किया कि उनकी सरकार के राज में पंजाब में पिछले 10 साल पूरी तरह सद्भावना वाला माहौल रहने के कारण ही राज्य का चौतरफा विकास संभव हो सका है।
शिक्षा, सेहत, बुनियादी ढांचे और बिजली उत्पादन के क्षेत्र में राज्य ने विकास की बुलंदियों को छुआ है। इस समय राज्य में 35 लाख परिवारों को आटा-दाल की सुविधा दी जा रही है, जो कुल आबादी का तकरीबन 50 फीसदी बनती है।
अमन-शांति और विकास के मुद्दे पर लड़ेंगे चुनाव : बादल
इस मौके पर बादल ने कांग्रेस को मुगलों और अंग्रेजों से भी ज्यादा जालिम बताया। उन्होंने कहा कि इस पार्टी ने राज्य को धार्मिक, आर्थिक और राजनीतिक तौर पर भारी नुकसान पहुंचाया है। कांग्रेस ने एसवाईएल नहर के मामले में भी पंजाब से गद्दारी की है।
बादल ने आप को फ्राड पार्टी बताते हुए कहा कि यह राज्य के विकास और लोगों की खुशहाली की दुश्मन है। इस मौके पर पत्रकारों के सवाल के जवाब में बादल ने कहा कि इसमें कोई शक नहीं है कि नोटबंदी के कारण इस समय लोगों को कुछ समस्याएं आ रही हैं, लेकिन लंबे समय दौरान देश के लोगों को इसका बड़ा लाभ होगा।
इस मौके पर शिअद पटियाला देहाती के इंचार्ज सतबीर सिंह खटडा, मेयर अमरिंदर सिंह बजाज आदि मौजूद रहे।