{"_id":"572609124f1c1b55035cd01f","slug":"cm-badal-punjab-cm-badal-parkash-singh-badal-syl-issue-punjab-aap-punjab-congress","type":"story","status":"publish","title_hn":"SYL पर सीएम बादल की टिप्पणी, कांग्रेस-आप पंजाब विरोधी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
SYL पर सीएम बादल की टिप्पणी, कांग्रेस-आप पंजाब विरोधी
ब्यूरो/अमर उजाला, मुक्तसर
Updated Mon, 02 May 2016 02:10 PM IST
विज्ञापन
पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने कहा कि कांग्रेस और आम आदमी पार्टी दोनों ही एसवाईएल नहर मामले में पंजाब के विरोधी रहे हैं। कांग्रेस ने जल समझौते पर प्रदेश के पानी को छीनने के ही प्रयास किए हैं। वहीं अन्य किसी भी राज्य का पंजाब के पानी पर कोई हक नहीं है। मुख्यमंत्री रविवार को शहर के विभिन्न वार्डों में संगत दर्शन कार्यक्रम के दौरान मौजूद थे।
उन्होंने आम आदमी पार्टी की आलोचना करते हुए कहा कि दिल्ली सरकार की ओर से एसवाईएल मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट में दिया गया नया हलफनामा महज सियासी स्टंट है। उन्होंने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का पंजाब विरोधी चेहरा पहले हलफनामे में ही बेनकाब हो गया था। केजरीवाल खुद हरियाणा से संबंध रखते हैं। इसलिए उनका अपने सूबे से मोह रखना भी स्वाभाविक है। इसलिए उनसे कभी भी पंजाब के हितों की उम्मीद नहीं की जा सकती।
सीएम बादल ने कहा कि शिअद-भाजपा गठबंधन अमन-शांति और विकास के एजेंडे पर ही आगामी चुनाव लड़ेगा। सूबे के चौतरफा विकास के लिए 12 हजार करोड़ के प्रोजेक्ट शुरू किए गए हैं। उन्होंने कहा कि सूबे के लोगों को प्राथमिक सहूलियतें मुहैया करवाने के लिए शहरों और गांवों में छह-छह हजार करोड़ के प्रोजेक्ट शुरू किए गए हैं। सीएम ने कहा कि गेेहूं की खरीद सही ढंग से चल रही है।
विज्ञापन
इस मौके पर यूथ अकाली दल के मालवा जोन-1 के अध्यक्ष कंवरजीत सिंह रोजी बरकंदी, सांसद शेर सिंह घुबाया, मित्त सिंह बराड़, मनजीत बरकंदी, मार्केट कमेटी बरीवाला के चेयरमैन मनजिंदर सिंह बिट्टू, नगर काउंसिल अध्यक्ष हरपाल बेदी, पूर्व विधायक सुखदर्शन सिंह मराड़, सीएम के प्रमुख सचिव केजेएस चीमा, डीसी सुमित जारंगल, एसएसपी गुरप्रीत सिंह गिल, भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश पठेला समेत अन्य मौजूद थे।