फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   cm badal, cm parkash singh baadal, cm badal about right on chandigarh, cm badal sangat darshan

चंडीगढ़ पर अधिकार को लेकर बोले CM बादल, दिखाए आक्रामक तेवर

Wed, 27 Jul 2016 10:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बरनाला(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, बरनाला(पंजाब) Updated Wed, 27 Jul 2016 10:08 PM IST
विज्ञापन
cm badal, cm parkash singh baadal, cm badal about right on chandigarh, cm badal sangat darshan
संगत दर्शन कार्यक्रम में पहुंचे सीएम प्रकाश सिंह बादल - फोटो : अमर उजाला
चंडीगढ़ पर पंजाब के अधिकार को लेकर मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने एक बार फिर से आक्रामक तेवर दिखाए हैं। बरनाला में विधानसभा क्षेत्र भदौड़ में बुधवार को संगत दर्शन करने आए मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने कहा कि पंजाब सरकार व शिरोमणि अकाली दल ने चंडीगढ़ से अपना दावा नहीं छोड़ा है। न्यू चंडीगढ़ का निर्माण लोगों की मांग पर किया जा रहा है।
विज्ञापन


इसका यह मतलब नहीं कि चंडीगढ़ से दावा छोड़ दिया गया है। चंडीगढ़ पंजाब था, पंजाब का है और पंजाब का ही रहेगा। इसी तरह पंजाब के पानी पर भी पंजाब सरकार व अकाली दल का स्टैंड स्पष्ट है। पंजाब के पानी की एक भी बूंद राज्य से बाहर नहीं जाने दी जाएगी। इसके लिए चाहे उनको कितनी भी बड़ी कुर्बानी क्यों न करनी पड़े।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री बादल ने कहा कि कांग्रेस के प्रधान कैप्टन अमरिंदर सिंह अब एसवाईएल के मुद्दे पर सामूहिक इस्तीफे देने की बातें कर लोगों को बुद्धू बना रहे हैं। जब इस मुद्दे पर इस्तीफे देने का समय था, उस समय तो इन्होंने दिए नहीं, अब तब उनका समय ही सिर्फ चार महीने के करीब रह गया है तो इस्तीफे देने की बातें करते हैं। लोगों को बुद्धू बनाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंजाब के पानी की रखवाली के लिए वचनबद्ध अकाली दल

cm badal, cm parkash singh baadal, cm badal about right on chandigarh, cm badal sangat darshan
मुख्यमंत्री प्रकाश​ सिंह बादल का संगत दर्शन प्रोग्राम - फोटो : अमर उजाला
बादल ने कहा कि एसवाईएल के मुद्दे पर फैसला कोई भी आए अकाली दल पंजाब के पानी की रखवाली के लिए वचनबद्ध है। बादल ने कहा कि जितना नुकसान पंजाब का व सिखों का कांग्रेस ने किया। शायद ही किसी और पार्टी ने किया हो। हरमंदिर साहिब पर हमला कांग्रेस ने करवाया। अब उसी रास्ते पर आम आदमी पार्टी चल रही है।

केजरीवाल ने पहले अपने चुनाव मेनिफिस्टो की तुलना गीता, कुरान और श्री गुरु ग्रंथ साहिब से कर डाली और फिर पंजाब के पानी संबंधी अपने वकील द्वारा कोर्ट में हलफनामा दाखिल कर दिया कि पानी पर हरियाणा का भी उतना ही हक है। बादल ने कहा कि आम आदमी पार्टी वाले बिक्रम सिंह मजीठिया के खिलाफ निराधार बयानबाजी कर रहे हैं।

मजीठिया ने केजरीवाल पर मानहानि का दावा भी किया है। कुरान शरीफ की बेअदबी पर धार्मिक भावनाएं भड़काने के आरोप में आप के दिल्ली विधायक नरेश यादव की गिरफ्तारी तो कुछ ही दिन में कर ली गई, लेकिन यही धारा डेरा सिरसा मुखी गुरमीत राम रहीम सिंह पर भी लगी हुई है, लेकिन उनके मामले में पुलिस सुस्त नजर आई इस सवाल के जवाब को मुख्यमंत्री टाल गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed