सीएम बादल ने विरोधियों को बताया बच्चे, बोले- ये मुझे क्या पाठ पढ़ाएंगे
सर्द हवाओं के बीच जहां ठंड़ जोर पकड़ रही है वहीं दूसरी ओर पंजाब में सियासी सरगर्मी बढ़ती जा रही है। रोड़ शो और नामांकन के साथ विरोधी एक-दूसरे पर जमकर हमला भी बोल रहे हैं।
पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने अपने सभी विरोधियों खासकर कैप्टन अमरिंदर सिंह को लेकर कहा है कि ये कल के बच्चे मुझे क्या पाठ पढ़ाएंगे। ये मुझसे ही पाठ पढ़ लें, मैं पढ़ा देता हूं।
मुख्यमंत्री का यह बयान कैप्टन अमरिंदर और सिद्धू के लगातार अकाली सरकार पर हमले के बाद आया है। इससे पहले अकाली दल की ओर से जेजे सिंह ने भी कैप्टन पर निशाना साधा।
कैप्टन पर बरसे जनरल
उन्होंने कहा कि कैप्टन और जनरल में फर्क होता है। कैप्टन में उनको चुनौती देने का दम नहीं है। उनके मुताबिक इस बार कैप्टन का राजनैतिक करियर खत्म होने जा रहा है। उनको लंबी और पटियाला दोनों जगह से मात मिलेगी।
गौरतलब है कि पंजाब चुनावों में जनता से कैप्टन भी यह भावुक अपील कर चुके हैं कि यह उनका अंतिम चुनाव है। कैप्टन ने आज पटियाला से नामांकन किया।
इसके बाद वे अपने परिवार के साथ माता काली देवी मंदिर भी पहुंचे। दूसरी और अमृतसर में सिद्धू रोड़ शो कर रहे हैं।