फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Clouds will prevail today, scorching heat will increase next week

Chandigarh News: आज छाए रहेंगे बादल, अगले हफ्ते बढ़ेगी तपाने वाली गर्मी

Sat, 06 Jun 2026 03:02 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jun 2026 03:02 AM IST
विज्ञापन
Clouds will prevail today, scorching heat will increase next week
चंडीगढ़। पिछले 24 घंटे में हुई बारिश और ठंडी हवाओं के कारण शहरवासियों को गर्मी से राहत जरूर मिली है लेकिन यह राहत अस्थायी साबित हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहने और कुछ स्थानों पर मौसम के बदलने की संभावना है जबकि अगले सप्ताह से तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी। ऐसे में लोगों को एक बार फिर भीषण गर्मी का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन

शुक्रवार को शहर का अधिकतम तापमान 36.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 2.3 डिग्री कम रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 20.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से 5.9 डिग्री नीचे रहा। पिछले 24 घंटों में शहर में 8.3 मिमी बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग ने शनिवार के लिए यलो अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन

मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार हवा में नमी का स्तर काफी अधिक रहा। अधिकतम आर्द्रता 92 फीसदी और न्यूनतम 38 फीसदी दर्ज की गई। विभाग का अनुमान है कि छह जून को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे जबकि सात से नौ जून तक आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। इसके चलते तापमान में बढ़ोतरी होगी और गर्मी का असर तेज होने लगेगा। दस जून को एक बार फिर आंधी-तूफान और हल्की बारिश की संभावना जताई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम विभाग के निदेशक सुरिंदर पाल ने बताया कि भूमध्य सागर क्षेत्र से आने वाली पश्चिमी प्रणालियां प्री-मानसून के दौरान उत्तर भारत में अचानक मौसम परिवर्तन का कारण बनती हैं। वहीं वैश्विक तापमान में वृद्धि और समुद्री तापमान में बदलाव के चलते मौसम का मिजाज लगातार अनिश्चित होता जा रहा है जिसका असर गर्मी और बारिश के पैटर्न पर भी दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed