फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Weather Update of Chandigarh

ठंड से कांपा चंडीगढ़: रिकॉर्ड बारिश और सर्द हवाओं से बढ़ी ठिुठरन, अब छाएगा घना कोहरा 

Tue, 25 Jan 2022 02:45 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Tue, 25 Jan 2022 02:45 AM IST
सार

मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार से ठंड का प्रकोप बढ़ जाएगा। रात के तापमान में 3 से 5 डिग्री की गिरावट दर्ज की जाएगी।

विज्ञापन
Weather Update of Chandigarh
चंडीगढ़ में बरसात से बढ़ी ठंडक। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पहाड़ी इलाकों में हो रही बर्फबारी से मैदानी क्षेत्रों में बारिश और सर्द हवाओं ने परेशानी बढ़ा दी है। मौसम विभाग के अनुसार चंडीगढ़ में अगले दो दिन तक ठंड के साथ लोगों को कोहरे का सामना करना पड़ेगा। मंगलवार को भी शहर में बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश होने की संभावना है।

विज्ञापन


सोमवार सुबह भी शहर के कई इलाकों में बारिश हुई। 24 घंटे के दौरान करीब 39.3 एमएम बारिश दर्ज की गई। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता की वजह से जनवरी माह में मानसून जैसी बरसात हुई है। चंडीगढ़ में एक जनवरी से लेकर सोमवार शाम तक 203.9 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई, जो अब तक की सबसे ज्यादा बारिश है। इससे पहले साल 1983 में जनवरी महीने में 166.6 मिलीमीटर बारिश हुई थी। मंगलवार को भी हल्की बारिश के आसार हैं। इसके बाद कड़ाके की ठंड पड़ेगी। 
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार से ठंड का प्रकोप बढ़ जाएगा। रात के तापमान में 3 से 5 डिग्री की गिरावट दर्ज की जाएगी। पहाड़ों पर बर्फबारी से रविवार को दिनभर ठंडी हवाएं चलीं और सुबह बारिश हुई। दोपहर करीब तीन बजे हल्की धूप निकली, लेकिन थोड़ी देर बाद फिर बादल छा गए। पूरे दिन ट्राइसिटी में लोग ठंड से कांपते नजर आए।

विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह हुई बारिश से 6 डिग्री गिरा पारा

सोमवार सुबह हुई हल्की बारिश से अधिकतम तापमान में 6 डिग्री की कमी आई और शहर में अधिकतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 10.7 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, अगले तीन दिन शीतलहर चल सकती है। चंडीगढ़ सहित पंचकूला और मोहाली के कुछ हिस्सों में घना कोहरा छा सकता है। इससे वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। कुछ जगहों पर दृश्यता 100 मीटर से भी कम दर्ज की जा सकती है।

जनवरी की बारिश

साल             बारिश
2022      203.9
2021       11.2
2020       57.1
2019       21.2
2018        4.4
2017      132.0
2016        1.0
2015       38.9
2014      79.5
2013      66.4
2012      22.8
1983      166.6
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed