फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   clouds rained heavily: 20.3 mm of rain, such weather will remain till July 8

झूमकर बरसे बदरा : 20.3 एमएम हुई बारिश, आठ जुलाई तक रहेगा ऐसा मौसम

Thu, 06 Jul 2023 01:53 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jul 2023 01:53 AM IST
विज्ञापन
clouds rained heavily: 20.3 mm of rain, such weather will remain till July 8
चंडीगढ़। शहर में बुधवार को बादल झूमकर बरसे। दोपहर 12 बजे शुरू हुई बारिश शाम करीब पांच बजे तक जारी रही। धीमी गति से हुई बारिश ने रुकने का नाम नहीं लिया। इस दौरान 20.3 एमएम पानी बरसा। यह जुलाई के महीने में किसी एक दिन में हुई सबसे ज्यादा बारिश है। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जारी किया है कि आठ जुलाई तक ऐसा ही मौसम रहेगा।शाम पांच बजे के करीब बारिश के बंद होने के बाद मौसम सुहाना हो गया। बहुत से लोग मौसम का आनंद लेने के लिए सुखना लेक पर नजर आए। इसके अलावा शहर के विभिन्न पार्क व ग्रीन बेल्ट में भी काफी संख्या में लोग नजर आए। बुधवार को करीब पांच घंटे की बारिश का असर शहर के तापमान पर भी देखने को मिला। शहर का अधिकतम तापमान 31.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री कम रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री ज्यादा रहा। मौसम विभाग के अनुसार वीरवार को भी शहर में बादल छा सकते हैं और रुक-रुक कर बारिश हो सकती है। इस दौरान अधिकतम तापमान 32 डिग्री व न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। मौसम विभाग की तरफ से कहा गया है कि आठ जुलाई तक शहर में अच्छी वर्षा होगी, इसके बाद बारिश में थोड़ी कमी आएगी।
विज्ञापन


अब तक 198 एमएम हुई बारिश
मौसम विभाग के अनुसार एक जून से लेकर बुधवार शाम 5:30 बजे तक कुल 198 एमएम बारिश हुई है। हालांकि, यह इस सीजन में होने वाली बारिश से करीब 6.8 फीसदी कम है, लेकिन मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में ठीक-ठाक बारिश होगी। इस वजह से इस बार सामान्य से ज्यादा वर्षा दर्ज की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed