{"_id":"eb74f70c3c3404b0e8d09cf38858418c","slug":"clouds-may-be-on-8-jan-rain-may-be-on-9","type":"story","status":"publish","title_hn":"8 को छाएंगे बादल, 9 को होगी बूंदाबांदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
8 को छाएंगे बादल, 9 को होगी बूंदाबांदी
अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 06 Jan 2014 03:46 PM IST
विज्ञापन
मौसम विभाग के मुताबिक आठ को फिर से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इससे आठ जनवरी को आसमान में बादल छा जाने की उम्मीद है। इसके बाद नौ जनवरी को बूंदाबांदी की उम्मीद है।
बूंदाबांदी के बाद पारा गिरने की आशंका है। अधिकतम व न्यूनतम तापमान नीचे आएगा और लोगों को सर्दी का अहसास ज्यादा होगा। नौ के बाद फिर से धुंध व कोहरा बढ़ सकता है।
मौसम विभाग के अनुसार, साल 2014 के शुरु के पांच दिन पिछले वर्ष के मुकाबले गर्म रहे हैं। इस साल इन पांचों दिन का अधिकतम व न्यूनतम ज्यादा रहा है।
साथ ही यह भी र्कई सालों बाद ऐसा हुआ कि इन पांचों दिन धूप निकली हो। लगातार निकल रही धूप से लोगों को ठंड से थोड़ी बहुत राहत जरूर मिली है। रविवार को भी धूप पूरी तरह से निकली।
विज्ञापन
हालांकि, सुबह के वक्त थोड़ी बहुत धुंध जरूर थी, लेकिन विजिबिलटी काफी अधिक थी। इससे फिलहाल आवागमन में लोगों को किसी तरह की परेशानी नहीं आई।
मौसम विभाग ने बताया कि सोमवार व मंगलवार को भी आसमान साफ रहेगा। मंगलवार शाम को बादल छा सकते हैं। उसके बाद फिर से पारा गिरने की आशंका रहेगी।
कुछ इस तरह से था 2013 के पहले पांच दिन का तापमान
तारीख-------------अधिकतम-------------न्यूनतम
एक जनवरी-------------11.6-------------6.8
दो जनवरी-------------11.5-------------4.1
तीन जनवरी-------------11.1-------------4.7
चार जनवरी-------------12.7-------------3.6
पांच जनवरी-------------9.4-------------1.3
छह जनवरी -------------9.9-------------0.6
साल 2014 का इस तरह से रहा तापमान
तारीख -------------अधिकतम-------------न्यूनतम
एक जनवरी-------------15.5-------------5.6
दो जनवरी-------------16.6-------------10.4
तीन जनवरी-------------18.4-------------5.6
चार जनवरी-------------18.4-------------5.4
पांच जनवरी-------------18.5-------------5.4
छह जनवरी-------------18.0 -------------5.5 (संभावित)
इसलिए निकलती रही धूप
मौसम विभाग के मुताबिक 30-31 दिसंबर को आए पश्चिमी विक्षोभ के कारण आसमान में बादल छा गए थे। इसके बाद बरसात हुई, जिससे आसमान से बादल पूरी तरह से छट गए और सूरज के दर्शन हो गए।
ऐसा बहुत कम देखने को मिलता था कि नया साल हो और धूप निकली हो। अक्सर नए साल पर धुंध छाई रहती थी और ठंड भी कड़ाके की पड़ती थी।
हालांकि, पंजाब व हरियाणा के कई इलाकों में इस साल भी पारा शून्य से कम रहा है, लेकिन चंडीगढ़ में पारा स्थिर रहा।