फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Clear sky in morning imd rain alert for today in Chandigarh weather news

Chandigarh Weather: सुबह खिली धूप, आज भी बारिश का अलर्ट, सुखना का जलस्तर खतरे के निशान से .60 फीट दूर

Fri, 11 Jul 2025 10:04 AM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: अंकेश ठाकुर Updated Fri, 11 Jul 2025 10:04 AM IST
सार

Chandigarh Weather: चंडीगढ़ में शुक्रवार सुबह की शुरुआत खिली धूप के साथ हुई है। हालांकि मौसम विभाग ने आज भी बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं, सुखना लेक का जलस्तर खतरे के निशान से महज .60 फीट दूर है। अगर बारिश होती है तो लेक के फ्लड गेट खोलने पड़ सकते हैं। 

विज्ञापन
Clear sky in morning imd rain alert for today in Chandigarh weather news
सुखना लेक पर युवतियां - फोटो : अमर उजाला (फाइल)

विस्तार

सिटी ब्यूटीफुल चंडीगढ़ में आज (शुक्रवार) को दिन की शुरुआत खिली धूप के साथ हुई। हालांकि सुबह आसमान पर हल्के बादल छाए हुए थे। दिन चढ़ने के साथ बादल छंट गए और तेज धूप निकल आई है। इससे एक दिन पहले वीरवार को शहर में अच्छी बारिश हुई और दिनभर मौसम सुहाना बना रहा। हालांकि, ऑरेंज अलर्ट के बीच 10 मिलीमीटर से भी कम बारिश दर्ज की गई। इससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 30.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 3 डिग्री कम रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान 24.3 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 2 डिग्री कम है। वहीं, सुखना लेक का जलस्तर खतरे के निशान से महज .60 फीट दूर रह गया है।

विज्ञापन


मौसम विभाग ने शुक्रवार के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। इस मानसून सीजन में अब तक कुल 46.7 प्रतिशत बारिश हुई है, जबकि एक सप्ताह पहले यह आंकड़ा लगभग 67 प्रतिशत था। इस बार मानसून की रफ्तार धीमी रही है, जिससे बारिश का कुल आंकड़ा भी कम होता जा रहा है। पिछले 24 घंटों में शहर में 9.6 मिमी बारिश दर्ज की गई।
विज्ञापन


सुबह मौसम सुहाना, दोपहर में धूप ने किया परेशान
वीरवार की सुबह हुई बारिश से गर्मी और उमस से राहत मिली, जिससे मौसम सुहाना बना रहा। हालांकि, दोपहर करीब 2 बजे तेज धूप निकल आई जिससे एक बार फिर लोगों को गर्मी और उमस का अहसास हुआ। शाम को सूर्यास्त के बाद ही कुछ राहत महसूस हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुखना झील का जलस्तर खतरे के निशान के करीब
चंडीगढ़ के लिए सुखना लेक का बढ़ता जलस्तर है। वीरवार को यूटी प्रशासन के इंजीनियरों की टीम ने लेक का दौरा किया और पाया कि जलस्तर 1162.40 फीट तक पहुंच गया है। यह खतरे के निशान 1163 फीट से महज 0.60 फीट ही दूर है। आमतौर पर 1163 फीट पर फ्लड गेट खोल दिए जाते हैं। हालांकि 1162.80 फीट पर भी गेट खोलने पर विचार किया जा सकता है।


जलस्तर पर लगातार निगरानी 
पहाड़ों पर हो रही लगातार और तेज बारिश के कारण सुखना का जलस्तर तेजी से बढ़ा है। पिछले कुछ वर्षों से लगातार जलस्तर 1163 फीट के पार पहुंच रहा है, जिसके कारण फ्लड गेट खोलने पड़ते हैं। प्रशासन का इंजीनियरिंग विभाग सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से झील के जलस्तर पर लगातार निगरानी रख रहा है। अब अगर पहाड़ों पर एक भी दिन और तेज बारिश हुई तो सुखना के फ्लड गेट खोलने पड़ सकते हैं, जिससे निचले इलाकों में पानी छोड़े जाने की संभावना बढ़ जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed