{"_id":"68dc2af2d852f99963009c56","slug":"cleanliness-drive-continued-for-three-hours-in-hallomajra-chandigarh-news-c-16-pkl1079-833278-2025-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: हल्लोमाजरा में तीन घंटे तक चला सफाई अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: हल्लोमाजरा में तीन घंटे तक चला सफाई अभियान
विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। हल्लोमाजरा दीप कांप्लेक्स वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से मंगलवार को सफाई अभियान चलाया गया। सफाई अभियान में 50 से भी अधिक लोगों ने हिस्सा लिया।
एसोसिएशन के पदाधिकारी विजय गोयल ने बताया कि श्री हनुमान मंदिर हल्लोमाजरा के पास लोग एकत्रित हुए और सफाई अभियान का शुभारंभ किया। उन्होंने बताया कि तीन घंटे में हल्लोमाजरा के सीटको से लेकर हनुमान मंदिर के सामने से पावर ग्रिड तक के एरिया की सफाई हुई। इस दौरान सफाई कर्मचारी भी साथ रहे। कूड़ा ले जाने के लिए रेहड़ी और ट्रालियां भी थीं।
विजय गोयल ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सेवा पखवाड़ा के तहत सफाई अभियान चलाया गया। सफाई अभियान में भाजपा चंडीगढ़ के पूर्व अध्यक्ष अरुण सूद, पूर्व प्रदेश सचिव देवी सिंह, एरिया पार्षद गुरुचरण दास ने विशेष रूप से शामिल होकर सफाई की।
विज्ञापन