फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Cleaning Campaign in Mohali

एक साथ मोहाली को चमकाएंगे सौ सफाई कर्मचारी

Tue, 19 Nov 2013 03:12 PM IST
अमर उजाला, मोहाली
अमर उजाला, मोहाली Updated Tue, 19 Nov 2013 03:12 PM IST
विज्ञापन
Cleaning Campaign in Mohali
दिसंबर माह में होने वाली इन्वेस्टमेंट प्रमोशन सम्मिट प्रोग्रेसिव पंजाब को देखते हुए नगर निगम ने सोमवार को शहर में स्पेशल सफाई मुहिम शुरू की।
विज्ञापन


एक महीने तक चलने वाली मुहिम में 100 सफाई मुलाजिम लगाए गए हैं। इस दौरान करव चैनलों, फुटपॉथों, डपिंग प्वाइंटों व सड़क के किनारे पैदा हुई घास की सफाई की जाएगी। इस काम की निगम अफसरों द्वारा निगरानी भी की जाएगी।

सोमवार को फेज-6 के राउंड अबाउट के पास से मुहिम का आगाज किया गया। निगम के एसई बीडी सिंगला ने मुहिम का उद्घाटन किया। इस दौरान निगम के कई अन्य अफसर भी मौजूद रहे।
विज्ञापन


निगम अधिकारियों ने बताया कि मुहिम में बाहर से कोई भी मुलाजिम तैनात नहीं किया गया है। पांच जोन में काम कर रहे मुलाजिमों में से ही सौ मुलाजिमों को मुहिम में जोड़ा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


छह ट्रालियां भी इस काम में लगाई गई है। सड़कों पर जब भी कूड़ा इकट्ठा होगा। उसके बाद उसे तुरंत डंपिंग ग्राउंड भेजा जाएगा। इस दौरान इंडस्ट्रियल एरिया में भी सफाई मुहिम चलाई जाएगी।

अधिकारियों के मुताबिक आने वाले एक महीने में शहर पूरी तरह साफ दिखेगा। 13 दिसंबर तक यह मुहिम चलेगी। लोगों को मुहिम को कामयाब बनाने में सहयोग देने की अपील की गई है।


डंपिंग प्वाइंटों का काम जोरों पर
नगर निगम ने शहर के विभिन्न फेजों में-32 डंपिंग प्वाइंट बनाने की जो प्रोजेक्ट शुरू किया है। उसमें कई फेजों में डंपिंग प्वाइंट बनकर तैयार हो गए हैं।

उम्मीद है कि दिसंबर तक मुख्य सड़कों के किनारे बनने वाले डंपिंग प्वाइंट पूरी तरह बनकर तैयार हो जाएंगे। हालांकि प्रोजेक्ट के लिए छह महीने की समय अवधि तय की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed