फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Clean Water will be flow into saraswati river

नौ करोड़ से बहेगा सरस्वती में निर्मल जल

Thu, 12 Jun 2014 08:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुरुक्षेत्र-इस्माईलाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, कुरुक्षेत्र-इस्माईलाबाद Updated Thu, 12 Jun 2014 08:32 AM IST
विज्ञापन
Clean Water will be flow into saraswati river

वित्त और सिंचाई मंत्री हरमोहिंद्र सिंह चट्ठा ने कहा कि तीर्थस्थल पिहोवा को विश्व और देश का सर्वश्रेष्ठ पर्यटन स्थल बनेगा।

विज्ञापन


राज्य सरकार ने विश्व प्रसिद्ध सरस्वती तीर्थस्थल में लगातार स्वच्छ जलधारा प्रवाह के प्रोजेक्ट को अमलीजामा पहनाकर शुरूआत कर दी है। सरस्वती तीर्थ के सरोवर की लेवलिंग करने का काम भी होगा।

सरस्वती तीर्थ में स्वच्छ जलधारा के प्रवाह के प्रोजेक्ट को शुरू करके लाखों श्रद्धालुओं की सालों पुरानी मांग को भी पूरा कर दिया है।

चट्ठा बुधवार को गांव झांसा में सतलुज-यमुना लिंक परिमंडल अंबाला और जल सेवाएं मंडल कुरुक्षेत्र ले नरवाना ब्रांच नहर से सरस्वती तीर्थ पिहोवा से पाइपलाइन बिछाने के प्रोजेक्ट का शिलान्यास करने के उपरांत सभा को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन


चट्ठा ने कहा कि नौ माह में गांव झांसा से सरस्वती तीर्थ तक 26 किलोमीटर लंबी पाइपलाइन बिछाने का काम पूरा कर लिया जाएगा। सरकार ने इसके लिए नौ करोड़ की राशि सिंचाई विभाग को दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस प्रोजेक्ट के लिए पैसे की कमी नहीं आने दी जाएगी। इस प्रोजेक्ट के पूरा होने के तुरंत बाद ही सरस्वती तीर्थ के सरोवर की लेवलिंग का काम शुरू कर दिया जाएगा। प्रयास है कि पिहोवा को सर्वश्रेष्ठ पर्यटन स्थल बनाया जाए। उन्होंने कहा कि अभी हाल ही में करोड़ों रुपये की लागत से उत्तर भारत का सबसे भव्य सरस्वती द्वार बनाया है।

शहर को सुंदर और साफ-सुथरा बनाने की कई योजनाओं को अमलीजामा पहनाया है। इस प्रोजेक्ट के झांसा से शुरू होने से गांव झांसा का नाम भी इतिहास के पन्नों में जुड़ गया है। इस सभा को राकेश बधवार, श्री सरस्वती तीर्थ सेवा दल के  प्रधान गोपाल कौशिक, उमाकांत शास्त्री, अमृतपाल खिल्लन, जगदीश गाबा और कर्णजीत सिंह चट्ठा ने विचार व्यक्त किए।


तीन सौ फुट नीचे बह रही सरस्वती
महंत बंसीपुरी जी महाराज ने कहा कि नासा के वैज्ञानिकों के अनुसार जमीन के तीन सौ फुट नीचे अभी भी सरस्वती नदी बह रही है। वित्त मंत्री चट्ठा और उनके पुत्र मनदीप चट्ठा के प्रयासों से पिहोवा में अब सरस्वती तीर्थ में 24 घंटे स्वच्छ जल का प्रवाह होगा। इससे साधु संतों और लाखों श्रद्धालुओं की मांग भी पूरी हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed