फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Clean sweep of HSA in PGGC-46, Praveen became President, Dimple Vice President, Ankit Bhatia became General Secretary and Mansi became Joint Secretary.

Chandigarh News: पीजीजीसी-46 में एचएसए का क्लीन स्वीप, प्रवीन अध्यक्ष, डिंपल उपाध्यक्ष, अंकित भाटिया महासचिव और मानसी संयुक्त सचिव बनीं

Fri, 06 Sep 2024 06:50 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 06 Sep 2024 06:50 AM IST
विज्ञापन
Clean sweep of HSA in PGGC-46, Praveen became President, Dimple Vice President, Ankit Bhatia became General Secretary and Mansi became Joint Secretary.
चंडीगढ़। सेक्टर-46 स्थित पोस्ट ग्रेजुएट गवर्नमेंट कॉलेज में हिंदुस्तान स्टूडेंट एसोसिएशन (एचएसए) ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) को चारों खाने चित कर दिए हैं। एचएसए के प्रवीन कॉलेज अध्यक्ष बने हैं। पूरे पैनल पर एचएसए विजयी रहा। महासचिव के पद पर अंकित निर्विरोध चुने गए हैं। चुनाव से पहले ही उनके खिलाफ खड़े दो उम्मीदवारों ने नामांकन वापस ले लिया, जिससे वह बिना चुनाव लड़े ही जीत गए।
विज्ञापन


पीजीजीसी-46 के बाहर सुबह आठ बजे से ही छात्रों की भीड़ लगनी शुरू हो गई थी। कॉलेज के दोनों तरफ पुलिस ने बैरिकेडिंग कर वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी। सिर्फ कॉलेज के स्टूडेंट्स को ही कॉलेज के मेन गेट की तरफ जाने दिया गया। इस बार मुख्य मुकाबला एचएसए और एबीवीपी के बीच था। दोनों छात्र संगठनों के सदस्य कॉलेज के पास खड़े होकर वोट देने जा रहे छात्रों से अपने पक्ष में वोट डालने की अपील करते हुए नजर आए। सुबह 9:30 बजे वोटिंग शुरू हुई और डेढ़ बजे के करीब नतीजे आ गए। कॉलेज में 1957 छात्र हैं, लेकिन वोट सिर्फ 843 ने ही डाला। 43 फीसदी वोटिंग हुई। इसमें 541 लड़कों और 302 लड़कियों ने वोट डाला। अध्यक्ष पद पर प्रवीन (बीए-थर्ड ईयर) को 382 वोट मिले। दूसरे नंबर पर चांदनी यादव (बीए-थर्ड ईयर) को 206 वोट मिले। गुरलीन कौर को 170 और श्रीअंशिका सैनी को 51 वोट मिले। उपाध्यक्ष पद पर डिंपल को 423 वोट और संयुक्त सचिव पद पर मानसी को 632 वोट मिले। इस पर पद संजना को 331 वोट मिले। वहीं, सभी क्लास रिप्रेजेंटेटिव बिना निर्विरोध चुने गए।
विज्ञापन


कॉलेज के बाहर मना जश्न, खूब उड़े स्टीकर्स
दोपहर 1:30 बजे तक ही स्पष्ट हो गया कि एचएसए से ने चारों पदों पर क्लीन स्वीप किया है। इसके बाद एचएसए के सदस्य और उम्मीदवारों ने जश्न मनाना शुरू कर दिया। अध्यक्ष प्रवीन को छात्रों ने कंधे पर उठा लिया और कॉलेज के पास घुमाया। इस दौरान खूब स्टिकर्स उड़ाए गए। कॉलेज के आसपास पुलिस सुरक्षा काफी कड़ी थी। पिछली बार लड़ाई हो गई थी। एक छात्र का सिर फट गया था, इसलिए बाहरी छात्रों को कॉलेज के पास भी नहीं जाने दिया गया। दोपहर करीब दो बजे कॉलेज की तरफ से नतीजों की आधिकारिक घोषणा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed