फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   clean chit to the mayor in the Trespasing case

ट्रेसपासिंग मामला: भाजपा के नाक का सवाल, किसी अधिकारी पर गिर सकती है गाज

Wed, 08 Feb 2017 09:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 08 Feb 2017 09:28 AM IST
विज्ञापन
clean chit to the mayor in the Trespasing case
चंडीगढ़ की मेयर आशा जसवाल - फोटो : File Photo
मेयर सहित भाजपा पार्षदों पर दर्ज स्नेहालय में ट्रेसपासिंग के मामले में प्रशासन के किसी अधिकारी पर गाज गिर सकती है। भाजपा ने इस पूरे मामले को अपनी नाक का सवाल बना लिया है। भाजपा की स्थानीय इकाई ने पार्टी हाईकमान और केंद्रीय गृहमंत्रालय को पूरे मामले से अवगत करा दिया है।
विज्ञापन


साथ ही यह भी कहा है कि अगर संबंधित अधिकारी पर इस मामले में कार्रवाई न हुई तो शहर में भाजपा के प्रति अच्छा संदेश नहीं जाएगा। इससे पार्टी की यह छवि बनेगी कि उसकी प्रशासन पर पकड़ ढीली है। दूसरी ओर केंद्रीय गृहमंत्रालय ने भी मामले की पूरी रिपोर्ट प्रशासन से तलब कर ली है।  
विज्ञापन


इस मामले पर मंगलवार शाम को मेयर आशा जसवाल ने भी सभी पार्षदों के साथ एक बैठक की। इसमें पार्टी महासचिव प्रेम कौशिक ने सभी पार्टी पार्षदों को आश्वस्त किया कि हाईकमान अपने स्तर पर ही उस अधिकारी का नाम पता कर रहा है, जिसकी साजिश पर यह मामला दर्ज हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दबाव की राजनीति : छाबड़ा
कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा का कहना है कि अब प्रशासन और पुलिस पर भाजपा की ओर से दबाव डाला जा रहा है। यह क्लीन चिट उसी का सबूत है। अब देखना है कि क्या इस मामले में भाजपा उन अधिकारियों का भी तबादला करवाती है जिन्होंने राजनीतिक दबाव के आगे झुकने से इंकार कर दिया। पूर्व सलाहकार विजय देव के साथ भी भाजपा ने ऐसा ही किया था।


मेयर और भाजपा पार्षदों पर झूठा मामला दर्ज किया गया है। गवर्नर हाउस से लेकर हाईकमान तक सभी को इस मामले से अवगत करवा दिया गया है। किसकी साजिश से यह मामला दर्ज किया गया, इसका भी पता लगाया जा रहा है। जल्द ही सच्चाई सबके सामने आएगी।
-संजय टंडन, प्रदेश अध्यक्ष, भाजपा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed