{"_id":"57ff86624f1c1b762b28ea51","slug":"classical-vocal-festival-in-punjab-kala-bhawan-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्लासिकल सुनने का शौक रखते हैं, अगले 3 दिन तक आएं यहां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्लासिकल सुनने का शौक रखते हैं, अगले 3 दिन तक आएं यहां
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 13 Oct 2016 06:34 PM IST
विज्ञापन
भारतीय शास्त्रीय संगीत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगर आप क्लासिकल म्यूजिक में रुचि रखते हैं तो अगले तीन दिन तक आपके लिए नामी कलाकारों को सुनने का सुनहरा मौका है। प्राचीन कला केंद्र चंडीगढ़ की ओर से तीन दिवसीय सितार एंड क्लासिकल वोकल फेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है। इसके तहत विभिन्न कलाकार 14 से 16 अक्तूबर तक पंजाब कला भवन में परफॉर्म करेंगे। तीनों दिन शाम 6.30 बजे से कार्यक्रमों की शुरूआत होगी।
कब और कौन परफॉर्म करेगा
14 अक्तूबर को रिता देव वोकल और शाकिर खान सितार पर अपनी प्रस्तुति देंगे। वहीं स्टेज पर उस्ताद अकरम खान तबले और प्रोमिता हरमोनियम में इनका साथ देंगे। 15 अक्तूबर को अदनान खान सितार और मीटा पंडित पर प्रस्तुति देंगे। वहीं स्टेज पर मिथलेश झा तबला और प्रोमिता हरमोनियम पर इन कलाकारों का साथ देंगे। 16 अक्तूबर को अर्शद अली खान वोकल, ध्रुव बेदी सितार पर अपनी प्रस्तुति देंगे। वहीं जुहैब खान तबले पर होंगे।