{"_id":"63aae15a394dd201f836069e","slug":"class-10-student-from-punjab-govt-school-appointed-deputy-commissioner-for-a-day","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: पटियाला में 10वीं की छात्रा महिफूजा बनी एक दिन की डिप्टी कमिश्नर, कई विभागों की मीटिंग भी ली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab: पटियाला में 10वीं की छात्रा महिफूजा बनी एक दिन की डिप्टी कमिश्नर, कई विभागों की मीटिंग भी ली
Tue, 27 Dec 2022 05:46 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 27 Dec 2022 05:46 PM IST
सार
महिफूजा के भावुक पिता मक्खन खान ने कहा कि आज का दिन उनके परिवार के लिए बेहद भाग्यशाली है, जब उनकी बेटी ने जिले के सबसे बड़े ओहदे की कुर्सी पर बैठने का गौरव हासिल किया।
विज्ञापन
एक दिन की डीसी बनी महिफूजा।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के पटियाला में 10वीं क्लास की छात्रा महिफूजा का 'आईएएस अधिकारी' बनने के सपने को मंगलवार को उस समय पंख लगे जब डीसी साक्षी साहनी ने छात्रा को अपनी कुर्सी पर बिठाया और एक दिन की डीसी (डिप्टी कमिश्नर) बनाया। महिफूजा मॉडल टाउन स्थित सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्मार्ट स्कूल की छात्रा हैं।
विज्ञापन
हाल ही में महिफूजा के स्कूल में मेगा पेरेंट टीचर मीटिंग हुई थी। मुख्यमंत्री भगवंत मान मुख्य मेहमान के तौर पर पहुंचे थे। तब महिफूजा ने सीएम के सामने बड़ा होकर आईएएस अधिकारी बनने की इच्छा जताई थी। अब जिला प्रशासन ने मंगलवार को छात्रा को एक दिन का डीसी बनाया। पटियाला की डीसी साक्षी साहनी ने बताया कि पंजाब सरकार के दिशा-निर्देश के मुताबिक विद्यार्थियों को सिविल सेवाओं के प्रति प्रेरित करना है। इसी मकसद से एक नया प्रयास शुरू किया है। इसके तहत अब हर महीने जिले के स्कूलों के चुनिंदा विद्यार्थियों को उनकी इच्छा के मुताबिक क्षेत्र के अधिकारियों के साथ एक दिन बिताने के लिए आईएस-पायर लीडरशिप प्रोग्राम शुरू किया है ताकि विद्यार्थियों को आगे बढ़ने की प्रेरणा मिल सके। इस श्रृंखला में मंगलवार को छात्रा महिफूजा डीसी व एसएसपी दफ्तर पहुंची और दोनों ओहदों की कार्यप्रणाली को समझा।
विज्ञापन
छात्रा ने डीसी की कुर्सी पर बैठने के बाद विभिन्न विभागों की बैठकों में हिस्सा लिया। खासतौर से पराली प्रबंधन की बैठक में महिफूजा ने सुझाव भी दिया। इसके साथ ही माल विभाग के रिकॉर्ड रूम का दौरा करके पुराने रिकॉर्ड की संभाल को भी देखा। इस दौरान छात्रा ने अपने गांव इंद्रपुरा का पुराना रिकॉर्ड भी देखा। सरकार व जिला प्रशासन की पहल की छात्रा महिफूजा ने सराहना की और कहा कि इससे अपना सपना पूरा करने की प्रेरणा मिलेगी।
विज्ञापन
इसके बाद एसएसपी दफ्तर में पहुंची महिफूजा को एसएसपी वरुण शर्मा ने अपनी कुर्सी पर बिठाया व पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली के बारे में बताया। उन्होंने छात्रा को 11 हजार रुपये की राशि का चेक भेंट किया। इस मौके पर महिफूजा के भावुक पिता मक्खन खान ने कहा कि आज का दिन उनके परिवार के लिए बेहद भाग्यशाली है, जब उनकी बेटी ने जिले के सबसे बड़े ओहदे की कुर्सी पर बैठने का गौरव हासिल किया।