फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   clash on chandigarh congress new president election

कांग्रेस में नए अध्यक्ष के चुनाव के लिए मचा बवाल, असली वजह तो कुछ और है

Tue, 16 May 2017 03:34 PM IST
राजेश ढल्ल/अमर उजाला, चंडीगढ़
राजेश ढल्ल/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 16 May 2017 03:34 PM IST
विज्ञापन
clash on chandigarh congress new president election
कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा
कांग्रेस पार्टी में नए अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए बवाल मच गया है, वहीं इसके पीछे की असली वजह तो कुछ और ही बताई जा रही है। सोमवार को कांग्रेस की मेंबरशिप फार्म जमा करवाने की अंतिम तारीख थी लेकिन छाबड़ा गुट की ओर से पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी गुट के करीबियों की सक्रिय मेंबरशिप की प्रति मंजूर नहीं की गई। इस कारण कांग्रेस भवन में हंगामा भी हुआ। सेक्टर-35 के कांग्रेस भवन में देर शाम तक फार्म की प्रतियां भरी गईं।
विज्ञापन


छाबड़ा गुट का कहना है कि उन नेताओं के फार्म मंजूर नहीं किए गए हैं जिन्होंने चुनाव में पार्टी के खिलाफ काम किया है।  तिवारी गुट के पूर्व चंद्रमुखी शर्मा, उनके भाई सूरजमुखी शर्मा की मेंबरशिप की कापियां लेने से मना कर दिया गया जिसकी इन नेताओं ने पीआरओ एवं पूर्व सांसद मूल चंद मीणा को शिकायत भी की है। सूरजमुखी शर्मा ने वार्ड नंबर-1 से कांग्रेस उम्मीदवार एचएस लक्की के खिलाफ  निर्दलीय उम्मीदवार के तौर नगर निगम चुनाव लड़ा था।
विज्ञापन


चुनाव के बाद कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा ने पूर्व पार्षद चंद्रमुखी शर्मा को भी पार्टी से बाहर निकाल दिया था। जबकि चंद्रमुख्री शर्मा का कहना है कि उन्होंने पार्टी के खिलाफ कोई काम नहीं किया है और न ही उनके पास पार्टी से निकालने की कोई लेटर अभी तक आई है। इसी तरह मंजीत सिंह को भी सदस्यता फार्म भरने के लिए कापियां भी नहीं दी गई क्योंकि वे बीते चुनाव में पलसौरा से टिकट न मिलने पर निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके पार्टी ने उन्हें छह साल के लिए निकाल दिया गया था। जबकि पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने अपनी मेंबरशिप की कापियां सेक्टर-35 भवन में जमा करवाई है। सक्रिय सदस्य बनने के लिए नेता को कम से कम एक कापी भरनी जरूरी है। हर कापी में 25 प्राइमरी सदस्य बनाने भी जरूरी है। जबकि एक नेता एक से ज्यादा कापियां भी भर सकता है।

 

इस बार चुनाव होने की है उम्मीद

clash on chandigarh congress new president election
चंडीगढ़ कांग्रेस - फोटो : अमर उजाला
हालांकि साल 1972 के बाद अध्यक्ष पद के लिए चुनाव सर्वसम्मति से हुआ है लेकिन इस बार सीनियर नेताओं में भारी गुटबाजी है। बंसल और छाबड़ा गुट से उनके अपने नेता भी नाराज है इसलिए इस बार मतदान की प्रक्रिया द्वारा नया अध्यक्ष बनने की संभावना है। अभी तक युवा कांग्रेस के अध्यक्ष और प्रदेश कार्यकारिणी का चुनाव ही मतदान से होता है ऐसे में चंडीगढ़ कांग्रेस के अध्यक्ष का चुनाव मतदान होने से आगे टकराव ज्यादा बढ़ेगा।

असल में लोकसभा टिकट की है लड़ाई
चंडीगढ़ कांग्रेस के अध्यक्ष पद पर कब्जा करके गुट दो साल बाद होने वाले  लोकसभा चुनाव में पार्टी की टिकट हासिल करना चाहते है। जबकि पूर्व रेल मंत्री पवन बंसल चंडीगढ़ से 5 बार चुनाव लड़ चुके हैं लेकिन अब पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी भी टिकट के लिए शहर से दावेदार बन गए हैं।

मेंबरशिप की कापियां सभी की मंजूर करने के लिए कहा गया है। पार्टी यह बाद में जांच करेगी कि किस नेता को पार्टी से निकाला गया है और किसने चुनाव में पार्टी के खिलाफ काम किया है। लेकिन कापियां सभी की ली जाएगी। मंगलवार को एपीआरओ चंडीगढ़ पहुंच जाएंगे।
- मूल चंद मीणा, पीआरओ एवं पूर्व सांसद

पार्टी के खिलाफ काम करने वालों को हाईकमान की मंजूरी से निकाला गया है। पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी की मेंबरशिप की कापी ली गई है। 15 अक्तूबर तक चुनाव प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।
- प्रदीप छाबड़ा, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed