{"_id":"590c47f24f1c1b251f8b456c","slug":"clash-in-bjp-and-congress-on-rajiv-gandhi-in-haryana-assembly-special-session","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"राजीव गांधी को लेकर भिड़ गए कांग्रेसी-भाजपाई, एक दूजे पर तीखी छींटाकशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजीव गांधी को लेकर भिड़ गए कांग्रेसी-भाजपाई, एक दूजे पर तीखी छींटाकशी
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 05 May 2017 03:08 PM IST
विज्ञापन
khattar
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विशेष सत्र में राजीव गांधी को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्षी खूब उलझे। भाजपा, कांग्रेस और इनेलो विधायकों ने एक-दूसरे पर छींटाकशी का कोई मौका नहीं चूका। हरियाणा विधानसभा के विशेष सत्र में भी सत्ता पक्ष और विपक्ष खूब उलझे। भाजपा, कांग्रेस और इनेलो विधायकों ने एक-दूसरे पर छींटाकशी का कोई मौका नहीं चूका। सदन में विधेयक पास कराने के दौरान खूब गर्मागर्मी हुई। शिक्षा मंत्री ने गुरुग्राम विश्वविद्यालय विधेयक 2017 पेश किया।
इस पर पूर्व शिक्षा मंत्री व विधायक गीता भुक्कल ने इस यूनिवर्सिटी का नाम भीम राव अंबेडकर पर रखने की मांग की। कर्ण दलाल ने उनका समर्थन किया। इस पर रामबिलास ने कहा कि भीम राव अंबेडकर के नाम पर लॉ यूनिवर्सिटी पहले ही चल रही है। भुक्कल ने जवाब में कहा कि गुरुग्राम विवि का नाम भी रखें तो सम्मान की बात होगी। शर्मा ने तपाक से जवाब देते हुए कहा कि भाजपा ने अपने बाप-दादा के नाम पर किसी संस्थान का नाम नहीं रखा है। जिस पर करण दलाल बोले कि स्वतंत्रता सेनानी भाजपा के थे ही नहीं, कांग्रेस के ही हुए।
शर्मा ने पूर्व पीएम राजीव गांधी का जिक्र करते हुए बोले कि वह कौन सा स्वतंत्रता सेनानी थे। ये कहते ही भुक्कल बिफर गईं और उपहास उड़ाने की निंदा की। उधर से भाजपा विधायक दिनेश कौशिक ने कह डाला कि राजीव ने कौन सी लड़ाई लड़ी थी। इससे विवाद बढ़ गया और भुक्कल के साथ भाजपा विधायक टीका-टिप्पणी करने लगे। वित्त मंत्री भी इसमें कूद गए और उन्होंने भी 1984 के दंगों को लेकर राजीव गांधी पर कटाक्ष किया। नेता प्रतिपक्ष अभय चौटाला ने राजीव गांधी के भारत रत्न पर सवाल उठाते हुए कहा कि इसके असली हकदारों की कांग्रेस शासनकाल में अनदेखी हुई है।

ये विधेयक हुए पारित
cm khttar
. चौधरी रणबीर सिंह यूनिवर्सिटी जींद में सीमा क्षेत्र एवं व्यवहार्य समस्याएं देखते हुए सभी शिक्षण महाविद्यालयों की संबद्धता को इससे अलग किया गया है। इस यूनिवर्सिटी का रुतबा पहले की तरह बरकरार रहेगा। चौधरी रणबीर सिंह यूनिवर्सिटी जींद (संशोधन एवं वैधता) विधेयक,2017 के संशोधन को सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया। अब सभी सरकारी विश्वविद्यालय अपने-अपने अधिकार क्षेत्र में पड़ने वाले शिक्षण महाविद्यालयों को संबद्धता दे सकेंगे। जींद यूनिवर्सिटी से इसके आसपास के इंजीनियरिंग कालेज भी संबद्ध होंगे।
. वाईएमसीए विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय फरीदाबाद संशोधन विधेयक-2017 भी पारित किया गया। संशोधन में इससे फरीदाबाद जिला के 9 इंजीनियरिंग कालेजों को जोड़ दिया गया।
. गुरुग्राम में बढ़ती हुई जनसंख्या को देखते हुए यहां के विद्यार्थियों के लिए हरियाणा विधानसभा में गुरुग्राम विश्वविद्यालय बिल 2017 पारित किया गया।
. हरियाणा राज्य उद्यान विज्ञान विश्वविद्यालय करनाल का नाम बदलकर महाराणा प्रताप उद्यान विज्ञान विश्वविद्यालय करनाल करने के संशोधन को भी विधानसभा में मंजूरी दी गई। विश्वविद्यालय का मुख्य परिसर अंजनथली करनाल में होगा।