फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   clash between two women for a dead body

डेड बॉडी के लिए भिड़ीं दो महिलाएं, दोनों का दावा पति मेरा

Mon, 06 Nov 2017 09:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब) Updated Mon, 06 Nov 2017 09:21 AM IST
विज्ञापन
clash between two women for a dead body
- फोटो : सांकेतिक चित्र
मामला पंजाब केे अमृतसर का है, जहां पोस्टमार्टम हाउस में शनिवार को स्थिति उस समय नाजुक हो गई जब एक डेड बॉडी के लिए दो महिलाएं आपस में लड़ पड़ीं। दोनों मृतक को अपना पति बता रही थीं। करीब चार घंटे तक दोनों महिलाओं के बीच झड़प होती रही। दोनों की तरफ से उनके समर्थक हाथापाई पर उतरते इसके पहले ही ब्यास पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसका अमृतसर के शहीदा साहिब के पास श्मशान घाट में अंतिम संस्कार करवा दिया।
विज्ञापन


पुलिस ने मामले में अभी तक किसी पक्ष को असली-नकली करार नहीं दिया है। जांच जारी है। मृतक गुरनाम सिंह बाबा बकाला में सब इंसपेक्टर तैनात थे। किन्हीं कारणों से उनके खिलाफ विभागीय जांच चल रही थी, नतीजा आने से पहले ही वह सेवामुक्त हो गए थे।
विज्ञापन


जांच अधिकारी सविंदर सिंह कहते हैं कि पोस्टमार्टम हाउस के बाहर एक महिला बाबा बकाला तो दूसरी फतेहगढ़ चूड़ियां की रहने वाली थी। दोनों मृतक को पति बता रही थीं। अब दोनों में असली कौन और नकली कौन इस पर बहस होने लगी। पुलिस के पास कोई चारा नहीं था कि वो असली या नकली साबित कर सके। ऐसे में चार घंटे की मशक्कत के बाद जब दोनों महिलाएं नहीं शांत हुईं तो पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम करवा दिया है। पुलिस ने इसलिए शव का पोस्टमार्टम कराया, क्योंकि गुरनाम सिंह के खिलाफ विभागीय जांच चलने के चलते विभाग के पास मृतक का नौकरी के दौरान का पैसा जमा है। ऐसे केस में पुलिस शव को पोस्टमार्टम कराती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed