फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   civil staff of defense will be able to purchase items from CSD canteen

डिफेंस के सिविल कर्मचारियों को रक्षा मंत्रालय का तोहफा

Tue, 11 Aug 2015 12:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 11 Aug 2015 12:40 AM IST
विज्ञापन
civil staff of defense will be able to purchase items from CSD canteen

केंद्र सरकार के रक्षा मंत्रालय ने रिटायर्ड डिफेंस के सिविल कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है। नए फैसले के मुताबिक रिटायर्ड होने के बाद भी सीएसडी कैंटीन से वह सामान खरीद सकेंगे। पहले रिटायरमेंट के बाद इन कर्मचारियों से सीएसडी कैंटीन से सामान खरीदने की सुविधा वापस ले ली जाती थी। रिटायर होते ही कर्मियों को कैंटीन कार्ड सरेंडर करने पड़ते थे।

विज्ञापन


कर्मचारियों की दलील थी कि रिटायर होने के बाद उनकी आय के संसाधन बंद हो जाते हैं। ऊपर से कैंटीन की सुविधा भी नहीं मिलती। महंगाई लगातार बढ़ती जा रही है। ऐसे में मुश्किलें बढ़ जाती थी। इसलिए सिविल कर्मचारियों की डिमांड थी कि उन्हें भी सीएसडी कैंटीन से सुविधा मिलनी चाहिए।
विज्ञापन


नए फैसले का सभी ने स्वागत किया है। सूत्रों ने बताया है कि यह डिमांड कई सालों से पेडिंग थी। समय-समय पर रक्षा मंत्रालय से जुड़ी एसोसिएशन इस मुद्दे को उठाती रही हैं। इसका फायदा पुराने कर्मचारी भी उठा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन कर्मचारियों को मिलेगा फायदा
यह फायदा खासकर मिलिट्री इंजीनियरिंग सर्विस (एमईएस), डिफेंस रिसर्च एंड डिजाइन ऑर्गनाइजेशन (डीआरडीओ), प्रधान नियंत्रक रक्षा संपदा, वेतन व लेखा मुख्यालय व ऑर्डिनेंस फैक्टरी सहित अन्य कर्मचारियों को लाभ मिलेगा। मंत्रालय की ओर से इस संबंध में 31 जुलाई को सभी संबंधित डिपार्टमेंट को लेटर जारी कर दिया है।

कितनी संख्या है कर्मचारियों की
केंद्र सरकार की ओर से कराए जनसंख्या सर्वेक्षण के मुताबिक डिफेंस के सिविल कर्मचारियों की संख्या करीब तीन लाख 75 हजार है। इनमें गजेटेड ऑफिसर भी हैं। इनमें करीब 42700 महिला कर्मचारी भी शामिल हैं।

फौजियों के संगठन ने नाराजगी जताई

रक्षा मंत्रालय के फैसले से डिफेंस के सिविल कर्मचारी तो खुश हैं, लेकिन आर्मी के एक्स सर्विसमैन इससे खुश नहीं हैं। ऑल इंडिया डिफेंस ब्रदर हुड के प्रेसिडेंट बिग्रेडियर हरवंत सिंह ने कहा कि उनकी डिमांड को अनसुना किया जा रहा है। वन रैंक वन पेंशन का आंदोलन पिछले 57 दिन से चल रहा है। इस पर कोई फैसला नहीं लिया जा रहा है और सिविलयन को सुविधाएं दी जा रही हैं। यह भी सुनने में आया है कि सीएसडी कैंटीन का प्रॉफिट अब सिविल कर्मचारियों पर भी खर्च किया जाएगा, पहले फौज पर किया जाता था।


कैप्टन संदीप बंसल, एडवोकेट हाईकोर्ट ने बताया कि डिफेंस के सिविल कर्मचारियों की काफी दिनों से चल रही डिमांड पूरी कर दी गई है। रिटायरमेंट के बाद उन्हें कैंटीन की ज्यादा जरूरत पड़ती थी। सरकार की ओर से यह अच्छा कदम है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed