फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   CityBeautiful jumps 54 places in cleanliness survey, Fastest Moving Capital has also been selected

स्वच्छता सर्वेक्षण: चंडीगढ़ ने लगाई 54 पायदान की छलांग, मिला 12वां स्थान, फास्टेट मूविंग कैपिटल भी बना

Sun, 02 Oct 2022 01:45 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Sun, 02 Oct 2022 01:45 AM IST
सार

स्वच्छता सर्वेक्षण में चंडीगढ़ को 7500 में से 6209 अंक मिले हैं। इसमें सर्विस लेवल प्रोग्रेस श्रेणी में 3000 में से 2512, कचरा मुक्त शहर की श्रेणी में 1250 में से 600 अंक, खुले में शौच मुक्त (ओडीएफ) श्रेणी में पूरे 1000 और लोगों की तरफ से दी गई प्रतिक्रिया के 2250 में से 2096 अंक मिले हैं।

विज्ञापन
CityBeautiful jumps 54 places in cleanliness survey, Fastest Moving Capital has also been selected
नगर निगम, चंडीगढ़ - फोटो : demo pics

विस्तार

स्वच्छ भारत अभियान 2022 में चंडीगढ़ ने लंबी छलांग लगाई है। देश भर में सिटी ब्यूटीफुल ने 12वां स्थान हासिल किया है। पिछले साल स्वच्छता रैकिंग में शहर 66वें नंबर पर था। वहीं फास्ट मूवी स्टेट का अवार्ड भी चंडीगढ़ के नाम रहा। दिल्ली में आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय की ओर से यह पुरस्कार मेयर सरबजीत कौर, गृह सचिव नितिन यादव और आयुक्त आनिंदिता मित्रा ने प्राप्त किया। इस जीत में पिछले एक साल में लोगों की सहभागिता और अधिकारियों की मेहनत ने बड़ा योगदान दिया है।

विज्ञापन


मंत्रालय ने शहर के 35 वार्डों की जनसंख्या का सर्वेक्षण किया था। स्वच्छता सर्वेक्षण में चंडीगढ़ को 7500 में से 6209 अंक मिले हैं। इसमें सर्विस लेवल प्रोग्रेस श्रेणी में 3000 में से 2512, कचरा मुक्त शहर की श्रेणी में 1250 में से 600 अंक, खुले में शौच मुक्त (ओडीएफ) श्रेणी में पूरे 1000 और लोगों की तरफ से दी गई प्रतिक्रिया के 2250 में से 2096 अंक मिले हैं। इन श्रेणियों में बेहतर अंक मिलने से चंडीगढ़ 54 पायदान की छलांग लगाकर 12वें स्थान पर पहुंच गया।

विज्ञापन

ओडीएफ में पहले काफी पिछड़े, इस बार एक भी अंक नहीं कटा

पिछले साल ओडीएफ की श्रेणी में चंडीगढ़ को ओडीएफ प्लस के ही अंक मिले थे। इस बार अधिकारियों ने मेहनत की तो शहर को पूरे 1000 अंक मिले। वहीं कचरा मुक्त शहर में भी शहर को पिछले साल केवल एक स्टार मिला था, जिसमें इस बार चंडीगढ़ ने 600 अंक हासिल कर लिए हैं। डंपिंग ग्राउंड, कचरा निस्तारण प्लांट और कचरा अलग-अलग करने के मामले में चंडीगढ़ थोड़ा पिछड़ गया।   

विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसा रहा है चंडीगढ़ का प्रदर्शन 
वर्ष                  रैंकिंग
2017               11
2018               03
2019               20
2020               16
2021               66 
2022               12
(10 लाख के ऊपर की आबादी में)

चार श्रेणियों में हुआ सर्वेक्षण, देश में 6वें स्थान पर रहा चंडीगढ़

श्रेणी                            कुल अंक          वर्ष 2021 में स्कोर           2022 में स्कोर
सिटीजन वॉयस                 2250                   860                         582
सर्विस लेवल प्रोग्राम           3000                    914                         2512
सर्टिफिकेशन                   2250                    298                         1600  
सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट         2100                  नहीं हुआ                      1838


सिटीजन वॉयस में तेजी से सुधरी रैंकिंग
सिटीजन वॉयस में लोगों की प्रतिक्रिया के लिए 600, लोगों की सहभागिता के 650, उनके अनुभव के 325, नवाचार के 75, स्वच्छता एप से प्रतिक्रिया देने पर 400 और आपदा में सहयोग के लिए 200 अंक मिलते हैं। पिछले साल इस श्रेणी में चंडीगढ़ को 1800 में से 860.25 स्कोर मिला था। इस बार इस श्रेणी में अंक बढ़कर 2250 हो गए। सिटीजन प्रतिक्रिया में इस बार 600 में से 582 अंक मिले हैं। वहीं अन्य उप श्रेणियों में भी बेहतर स्थिति है।    

इन कारणों से बढ़ी रैंकिंग
1- घरों से कचरा उठाने वाली गाड़ियों की इंटिग्रेटेड सिटी कमांड कंट्रोल सेंटर से मॉनिटरिंग की। उनका फील्ड में जाना सुनिश्चित कराया।
2- सफाई कर्मचारियों से तालमेल बनाया। पिछले सत्र में हड़तालें हुईं, इस बार यूनियन को भी साधा गया।
3- लॉयंस कंपनी पर सख्ती की गई और काम भी बढ़ाया गया।
4- शहर के लोगों, मार्केट वेलफेयर एसोसिएशन और रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन से तालमेल बढ़ाया गया और उन्हें जागरूक किया।
5- स्वच्छता से जुड़े आयोजनों को हर वर्ग तक पहुंचाया।
6- स्वच्छता सवारी गाड़ी को सार्थक बनाया और नए स्टोर को सफल किया।
7- इस अभियान में लोगों की भागीदारी को लेकर उन्हें इसका महत्व बताया।    
8- अधिकारियों को हर श्रेणी के अंक बांट दिए, ताकि काम को लेकर कोई असमंजस न रहे।
9- एनजीटी की फटकार को गंभीरता से लिया। चो में जा रही गंदगी और अन्य समस्याओं को सुलझाया। 
11- गीला और सूखा कचरा अलग-अलग देने में सख्ती बरती और जुर्माना लगाया। खुले में कचरा फेंकने वालों पर भी दिखाई सख्ती।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed