{"_id":"61e5d60770990347be057b22","slug":"city-s-snooker-player-ranveer-singh-will-get-the-honor-britain-s-alisha-will-interview-chandigarh-news-pkl439540194","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर के स्नूकर खिलाड़ी रणवीर सिंह को मिलेगा सम्मान, ब्रिटेन की अलीशा लेंगी साक्षात्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर के स्नूकर खिलाड़ी रणवीर सिंह को मिलेगा सम्मान, ब्रिटेन की अलीशा लेंगी साक्षात्कार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। स्नकूर और बिलियर्ड्स की दुनिया के नामी हस्तियों का साक्षात्कार करने वाली अलीशा सिंह अब शहर के युवा स्नकूर नेशनल चैंपियन रणवीर दुग्गल के साथ रूबरू होंगी। रणवीर कुछ दिन पहले ही अंडर-18 आयु वर्ग में स्नूकर की नेशनल चैंपियनशिप में विजेता बने थे। ब्रिटेन की रहने वाली अलीशा सिंह प्रोफेशनल एंकर हैं।
रणवीर की सफलताओं से प्रभावित होकर वह अगले कुछ दिन उनका साक्षात्कार लेंगी। यह पहली बार होगा जब यह एंकर चंडीगढ़ के किसी नेशनल खिलाड़ी से बातचीत करेंगी। वह इससे पहले स्नूकर और बिलियर्ड्स के नामी खिलाड़ियों का साक्षात्कार कर चुकी हैं। वह खुद भी स्नूकर प्रोफेशनल खिलाड़ी की बेटी हैं।
एसोसिएशन ने खुशी जताई, कहा- युवा खिलाड़ी को यह सम्मान मिलना गर्व की बात रणवीर दुग्गल के नामी एंकर द्वारा इंटरव्यू लेने की बात सुनकर चंडीगढ़ बिलियर्ड्स एवं स्नूकर एसोसिएशन ने खुशी जताई है। एसोसिएशन के महासचिव राकेश दुग्गल ने कहा कि यह एसोसिएशन के लिए गर्व की बात है कि शहर के युवा खिलाड़ी को यह सम्मान मिल रहा है।
विज्ञापन
गीत सेठी भी कायल
विश्व बिलियर्ड्स चैंपियन और राजीव गांधी खेल रत्न अवॉर्ड से सम्मानित पद्मश्री गीत सेठी भी शहर के स्नूकर खिलाड़ी रणवीर दुग्गल के खेल के कायल हैं। जब रणवीर सात साल के थे तो लुधियाना में एक टूर्नामेंट के दौरान बेहतर खेलने पर उन्हें यंगेस्ट प्लेयर का अवार्ड दिया था। यह पुरस्कार खुद गीत सेठी ने दिया था।