फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   City's Malkhamb teams will play for the first time in Khelo India Games

खेलो इंडिया गेम्स में पहली बार खेलेंगी शहर की मलखंभ टीमें

Mon, 08 Nov 2021 07:27 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 08 Nov 2021 07:27 PM IST
विज्ञापन
City's Malkhamb teams will play for the first time in Khelo India Games
चंडीगढ़। खेलो इंडिया गेम्स में मलखंब के खेल में पहली बार शहर की जूनियर टीमें शिरकत करेंगी। इसके लिए लड़के-लड़कियों की टीमों का चयन कर लिया गया है। खेलो इंडिया गेम्स का आयोजन अगले वर्ष फरवरी में ताऊ देवी लाल स्टेडियम में कि या जाना है। इसके लिए इन दिनों शहर की लड़के-लड़कियों की टीमें शिविर में अभ्यास करने में जुटी हैं।
विज्ञापन

चंडीगढ़ मलखंभ एसोसिएशन के महासचिव राजिंदर शर्मा ने बताया कि सीनियर स्तर पर तो शहर में कॉलेज और विश्वविद्यालय स्तर पर शहर के खिलाड़ी मलखंब के खेल में शिरकत करते रहे हैं, लेकिन यह पहली बार होगा जब जूनियर लेवल की लड़के-लड़कियों की टीमें सीधे खेलो इंडिया गेम्स जैसे बड़े प्लेटफॉर्म पर प्रदर्शन करेंगी।
विज्ञापन

इसी साल खेलो इंडिया ने बनाई है अकादमी
राजिंदर शर्मा ने बताया कि शहर में खेलो इंडिया ने इसी साल सेक्टर-44 के ब्रिटिश स्कूल में मलखंभ की पहली अकादमी स्थापित की है। एक सेंटर पीयू में बना हुआ है, जहां पर मलखंभ से जुड़े खिलाड़ी अभ्यास करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन खिलाड़ियों को मिली जगह
मलखंभ की जूनियर स्तर पर लड़के-लड़कियों की 6-6 सदस्य वाली टीमों के चयन के लिए ट्रायल लिए गए थे। ट्रायल के बाद बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को टीमों में जगह दी गई। लड़कों की टीम में राहुल, रोहन, विशाल, आर्यन, निखिल, कृष गुप्ता शामिल रहे। वहीं लड़कियों की टीम में दुर्गा, दीक्षा, जानवी, अनीषा, आरती, किरनजोत का नाम शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed