{"_id":"581ccf3f4f1c1bc132438880","slug":"city-players-will-join-international-championship-will-show-best-perfomance","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतरराष्ट्रीय चैंपियनशिप में जाएंगे शहर के धुरंधर, श्रीलंका में दिखाएंगे दम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंतरराष्ट्रीय चैंपियनशिप में जाएंगे शहर के धुरंधर, श्रीलंका में दिखाएंगे दम
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला।
Updated Sat, 05 Nov 2016 01:31 AM IST
विज्ञापन
चैंपियनशिप के खिलाड़ी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब पंचकूला के सात ताइक्वांडो खिलाड़ी कोलंबो में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। यह खिलाड़ी एशियन टैंग सूडो चैंपियनशिप के लिए सेलेक्ट किए गए है। चैंपियशिप का 9 एवं 10 नवंबर को श्रीलंका में होगा।
विज्ञापन
यह सभी खिलाड़ी पंचकूला की अमिता मरवाहा एक्टिविटी टीम के सदस्य हैं। गौरतलब है कि इसी टीम के प्लेयर्स ने पहले भी स्टेट, नेशनल और इंटरनेशनल लेवल पर काफी मेडल बटोरे है।
विज्ञापन
सेलेक्ट की गई इस टीम में अमिता मरवाहा एक्टिविटी के बिष्णु, अंकित, सूरज, हिमांशी, दामिनी, आशीष और कोच अमिता मरवाहा शामिल हैं। टीम की कोच अमिता मरवाहा ने बताया कि उनकी टीम इस चैंपियनशिप के लिए तैयार है।
विज्ञापन
प्लेयर्स ने पहले ही इस चैंपियनशिप के लिए तैयारी कर ली है। इस टीम के खिलाड़ी चंडीगढ़ स्टेट में स्वर्ण पदक और गाजियाबाद में की नेशनल चैंपियनशिप में स्वर्ण जीतने के बाद हुए ट्रायल में चयनित किए गए हैं।
यह टीम इंडियन टीम के प्रेंसीडेंट मास्टर मनोज जांगड़ा के नेतृत्व में श्रीलंका चैंपियनशिप खेलने जाएगी। इस टीम के सदस्य बिष्णु, अंकित, सूरज, दामिनी और आशीष शामिल हैं।
वहीं, गवर्नमेंट हाईस्कूल हल्लोमाजरा के प्राचार्य साधू राम और पंचकूला सेक्टर-4 राजकीय माध्यमिक पाठशाला की प्राचार्य कमलेश कुमारी, मास्टर शिवराज घर्ती ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी। जिम कोच करमवीर अहलावत और फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. कुशल तिवारी ने खिलाड़ियों के लिए विशेष कैंप आयोजित किया।
सूरज के पिता करते हैं वेल्डिंग का काम
इस टीम के सदस्य सूरज के पिता वेल्डिंग का काम करते हैं। इस खर्च से उनका घर चलता है। आशीष मेहनत मजदूरी करके अपना खर्च चलाता है। अंकित स्कूल से छुट्टी के बाद एक दुकान पर पार्ट टाइम काम करता है।
अंकित की मां घरों में सफाई का काम करती हैं। बिष्णु के पिता प्राइवेट ड्राइवर हैं। इन खिलाड़ियों का कहना है कि उनके घर का खर्च काफी मुश्किल से चलता है लेकिन उनके हौसले बुलंद है।