फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   City players got two medals in KVS National Tournament

Chandigarh News: केवीएस नेशनल टूर्नामेंट में शहर के खिलाड़ियों को मिले दो मेडल

Sun, 27 Jul 2025 02:12 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 27 Jul 2025 02:12 AM IST
विज्ञापन
City players got two medals in KVS National Tournament
चंडीगढ़। नोएडा में आयोजित केवीएस नेशनल टूर्नामेंट में शहर के दो खिलाड़ियों ने पदक जीते हैं। इस प्रतियोगिता में जूडो खिलाड़ी मिली ने स्वर्ण पदक और हर्षित ने कांस्य पदक हासिल किया है। मिली का वीएस नेशनल में यह लगातार पांचवां गोल्ड मेडल था। उसने अंडर-17 आयु वर्ग के 57 किलो भार वर्ग में हिस्सा लिया था। मिली केंद्रीय विद्यालय सेक्टर-31 डी में कक्षा 10वीं की छात्रा है। इससे पहले वह एसजीएफआई स्कूल गेम्स 2024 में भी स्वर्ण पदक जीत चुकी है। हर्षित केंद्रीय विद्यालय सेक्टर-31 डी में कक्षा 10 वीं का छात्र है। उसने अंडर-17 आयु वर्ग में अंडर 66 किलो भार वर्ग में कांस्य पदक हासिल किया है। हर्षित का नेशनल में यह पहला मेडल रहा। दोनों खिलाड़ियों को एमेच्योर जूडो एसोसिएशन चंडीगढ़ के सेक्रेटरी एनएस ठाकुर ने बधाई दी और उनके कोच विवेक की प्रशंसा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed