फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   City air again bad, AQI crossed 250

Chandigarh News: शहर की हवा फिर हुई खराब, एक्यूआई 250 पार पहुंचा

Tue, 05 Nov 2024 03:57 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 05 Nov 2024 03:57 AM IST
विज्ञापन
City air again bad, AQI crossed 250
चंडीगढ़। शहर में वायु गुणवत्ता एक बार फिर चिंता का विषय बन गई है। शहर के अधिकतर इलाकों में एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) 250 के पार पहुंच गया है, जो खराब श्रेणी में आता है। पिछले कुछ दिनों से प्रदूषण के स्तर में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है, जिससे हवा में हानिकारक कणों की मात्रा बढ़ गई है।
विज्ञापन

शहर में सेक्टर-22, 25 और 53 में एयर क्वालिटी मॉनिटरिंग स्टेशन लगे हुए हैं। सोमवार को दोपहर 12 बजे सेक्टर-22 में एक्यूआई 241, सेक्टर-25 में 281 और सेक्टर-53 में 276 दर्ज किया गया। शाम 7 बजे सेक्टर-22 में एक्यूआई 243, सेक्टर-25 में 253 और सेक्टर-53 में 270 दर्ज किया गया। सेक्टर-25 और 53 में पूरे दिन एक्यूआई 250 के पार ही रहा। शहर में बढ़ते वायु प्रदूषण के कई कारण हैं। इनमें पड़ोसी राज्यों में पराली जलाना, वाहनों से होने वाला प्रदूषण और निर्माण गतिविधियों में वृद्धि प्रमुख रूप से शामिल हैं। वहीं, मौसम में ठंडक बढ़ने के कारण प्रदूषक कण वायुमंडल में ऊपर नहीं जा पाते और यह सतह पर ही बने रहते हैं, जिससे वायु की गुणवत्ता और बिगड़ जाती है। वायु प्रदूषण के इस बढ़ते स्तर का असर खासतौर पर बच्चों, बुजुर्गों और फेफड़ों की समस्या से जूझ रहे लोगों पर पड़ सकता है। डॉक्टरों का कहना है कि ऐसे हालात में अस्थमा और फेफड़ों से जुड़ी बीमारियों का खतरा और बढ़ जाता है।
विज्ञापन


सामान्य से ज्यादा दर्ज किया जा रहा न्यूनतम और अधिकतम तापमान
चंडीगढ़ मौसम केंद्र के अनुसार सोमवार को शहर का अधिकतम तापमान 32.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3 डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहा। न्यूनतम तापमान 15.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री ज्यादा रहा। मौसम केंद्र के अनुसार मंगलवार को दिन साफ रहेगा और तेज धूप निकलेगी। हालांकि, सुबह और शाम को ठंडक महसूस होगी। इस दौरान शहर का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed