फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Citizen Forum Protest Against Wine Shops

सिटीजन फोरम बोली, बंद हो शराब के ठेके

Sun, 13 Apr 2014 01:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली Updated Sun, 13 Apr 2014 01:31 PM IST
विज्ञापन
Citizen Forum Protest Against Wine Shops
शहर में घरों के समीप खुले प्लॉटों में खोले जा रहे शराब ठेकों के विरोध में सिटीजन डेवलपमेंट फोरम भी उतर आया है। फोरम ने इस मामले को लेकर शनिवार को एक आपात मीटिंग की।
विज्ञापन


साथ ही तय किया कि अगर एक्साइज विभाग ने जबरदस्ती घरों के समीप ठेके खोलने की कोशिश की। तो एक्साइज विभाग के अधिकारियों के खिलाफ जनता के सहयोग से आंदोलन चलाया जाएगा।
विज्ञापन


फोरम के प्रधान ने बताया कि देखने में आया कि विभाग द्वारा ठेके बिल्कुल घरों के पास खोले जा रहे हैं। जिससे लोगों में रोष पाया जा रहा है। ठेके खुलने से जहां आम लोगों को दिक्तत आएगी। वहीं, महिलाओं का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह बात भी सामने आई है कि ठेके खोलते समय आम लोगों की राय नहीं ली जाती है। जो कि पंजाब एक्साइज एक्ट 1914 के रूल नंबर 35 (2) के तहत जरूरी है। दूसरी तरफ आम जीवन से संबंधित जरूरी सेवाएं जैसे कि स्कूल, डिस्पेंसरियों व आम प्रयोग होने वाली चीजों के लोग हमेशा ही प्रार्थना करते रहते हैं।


जिन्हें सरकार द्वारा पूरा नहीं किया जाता है। जबकि नशों की दुकानों को सरकार द्वारा जबरदस्ती लोगों पर थोपा जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार के पास अगर ठेके खोलने के लिए जगह नहीं थी। तो इतनी बड़ी संख्या में ठेकों के लाइसेंस जारी नहीं करने चाहिए थे।

दूसरी तरफ इसी मामले को लेकर फेज-4 रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन की मीटिंग हुई। इसमें ठेकों को खुले में जगह अलॉट करने के लिए गमाडा की निंदा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed