फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   CISF security will not given to surjewala, government denies

सुरजेवाला को नहीं मिलेगी CISF सुरक्षा, सरकार ने किया इनकार

Tue, 10 Jan 2017 11:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 10 Jan 2017 11:14 PM IST
विज्ञापन
CISF security will not given to surjewala, government denies
randeep surjewala - फोटो : ani

हरियाणा के पूर्व मंत्री व कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला की सीआईएसएफ सुरक्षा की अपील संबंधि याचिका पर जवाब देते हुए केंद्र सरकार ने इसे उपलब्ध करवाने में असमर्थता जताई है। 

विज्ञापन


जवाब में बताया गया कि केंद्र ने सुरक्षा में खतरे का रिव्यू किया तो पाया कि रणदीप को इतना खतरा नही है कि उसे सुरक्षा के लिए केंद्रीय सुरक्षा बल उपलब्ध करवाया जाए। 
विज्ञापन

केंद्र सरकार ने बताया कि दिल्ली में राज्य की सुरक्षा से एक श्रेणी कम की सुरक्षा दी जाती है और सुरजेवाला को केवल एक पीएसओ दिया जा सकता है। 

केंद्र के जवाब पर हाईकोर्ट ने मामले की सुनवाई वीरवार तक स्थगित कर दी। इससे पहले हरियाणा सरकार कोर्ट में स्पष्ट कर चुकी है कि उसने रणदीप को उचित सुरक्षा दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली में दिया जा सकता है केवल एक पीएसओ

CISF security will not given to surjewala, government denies
रणदीप सुरजेवाला, कांग्रेस प्रवक्ता - फोटो : ‌file photo

सुरजेवाला को वाई श्रेणी की सुरक्षा मुहैया करवाई गई है जो हरियाणा के कई मंत्री व विधायक से भी ज्यादा हैं। यह सुरक्षा उनको केवल हरियाणा में दे सकते हैं, दिल्ली में नही। 

सुरजेवाला ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर कहा था कि उन्हें कुख्यात बदमाश और गैंगस्टर सुरेंद्र ग्योंग से जान का खतरा है और इसलिए उन्हें सुरक्षा मुहैया करवाई जाए। 

सुरेंद्र ग्योंग कई अपराधिक वारदातों में शामिल है और अभी तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। बीते दिनों ग्योंग को पकड़ा गया और उसे जेल भेजा गया, लेकिन पैरोल मिलने के बाद वो एक बार फिर फरार हो गया। सुरजेवाला ने कहा था ग्योंग से उनकी जान को गंभीर खतरा है इसलिए उन्हें तुरंत सुरक्षा मुहैया कराई जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed