फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Cinema, multiplex and entertainment park will open in Punjab from today

पंजाब में आज से खुलेंगे सिनेमा, मल्टीप्लेक्स और एंटरटेनमेंट पार्क, सभी तैयारियां पूरी

Sun, 01 Nov 2020 01:46 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 01 Nov 2020 01:46 AM IST
विज्ञापन
Cinema, multiplex and entertainment park will open in Punjab from today
तैयारी पूरी... - फोटो : अमर उजाला

पंजाब सरकार ने राज्य में आज से सिनेमा, मल्टीप्लेक्स और एंटरटेनमेंट पार्कों को खोलने का फैसला किया है। इससे पहले राज्य सरकार ने अपने सभी सरकारी विभागों में 50 फीसदी स्टाफ की शर्त को भी वापस ले लिया था।

विज्ञापन


राज्य के गृह मामले एवं न्याय विभाग की ओर से शनिवार को सभी डिविजनल कमिश्नर और जिला उपायुक्तों को इस संबंध में पत्र जारी कर दिया गया। पत्र में बताया गया है कि एमएचए द्वारा 30 सितंबर को सूबे के कंटेनमेंट जोनों के बाहरी क्षेत्रों में और सार्वजनिक गतिविधियों को छूट देने के उद्देश्य से जो गाइडलाइन जारी की गई थीं, उन्हें 1 अक्तूबर से लागू कर दिया गया था।
विज्ञापन


इन्हीं गाइडलाइंस को अब 30 नवंबर तक बढ़ाया गया है जिसमें 1 नवंबर से 30 नवंबर के बीच कंटेनमेंट जोनों के बाहरी क्षेत्रों में सिनेमा थिएटर मल्टीप्लेक्स को उनकी 50 फीसदी सीटिंग कैपेसिटी के साथ खोलने की अनुमति दे दी गई है। इसके साथ ही कंटेनमेंट जोनों  के बाहरी क्षेत्र में एंटरटेनमेंट पार्क और इसी प्रकार के अन्य स्थानों को भी खोलने की अनुमति दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार ने इसी हफ्ते प्रदेश में कोविड-19 संकट में लगातार सुधार को देखते हुए सरकारी दफ्तरों में 50 फीसदी स्टाफ की शर्त को वापस ले लिया था। अब तक दफ्तरों में 50 फीसदी स्टाफ को घरों से काम करने के निर्देश दिए हुए थे। सरकार के नए फैसले के बाद अब सभी दफ्तरों, बोर्ड-निगमों के कार्यालयों में शत प्रतिशत उपस्थिति लागू की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed