फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   cii fair at prade ground chandigarh, focus on plastic free campaign

चंडीगढ़ः परेड ग्राउंड में सीआईआई फेयर 18 अक्टूबर से, प्लास्टिक फ्री करने पर रहेगा फोकस

Tue, 15 Oct 2019 05:10 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Tue, 15 Oct 2019 05:10 PM IST
विज्ञापन
cii fair at prade ground chandigarh, focus on plastic free campaign
CII Fair
सीआईआई फेयर का आगाज 18 अक्तूबर से हो जाएगा। भारतीय उद्योग परिसंघ द्वारा सीआईआई चंडीगढ़ फेयर का आयोजन सेक्टर- 17 के परेड ग्राउंड में किया जाएगा। मेला 18 से 21 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से रात 8 बजे तक खुला रहेगा।
विज्ञापन


मेले के 24वें संस्करण का उद्घाटन पंजाब के गवर्नर और चंडीगढ़ के प्रशासक वीपी सिंह बदनौर करेंगे। इस मेले में कई उत्पादों पर डील, डिस्काउंट, दिवाली गिफ्ट और लक्की ड्रॉ होगा। मेले का फोकस चंडीगढ़ को प्लास्टिक फ्री शहर बनाने पर होगा।
विज्ञापन


सीआईआई नॉर्थ इंडिया के क्षेत्रीय निदेशक अंकुर सिंह चौहान ने बताया कि चार दिवसीय इस मेले में 160 ब्रांड, 12 एक्सपो, रियलकॉन (रियल एस्टेट), गार्डेनिया, इंफोकॉम, बर्तन, होम डेकोर, फूड, पर्सोना, होम एपलांइंसिस, किचन वेयर की बड़ी रेंज मौजूद होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मेले में अफगानिस्तान, थाईलैंड आदि के विभिन्न उत्पादों के साथ ही स्थानीय विक्रेताओं के सबसे बेहतरीन उत्पादों की रेंज मौजूद रहेगी। इस मेले में किचन और होम एप्लायंस का एक्सक्लूसिव कलेक्शन, विभिन्न प्रकार के लिबास, एक्सेसरी, हैंडबैग, होम डेकोर, स्टेशनरी, कामर्शियल और रेजीडेंशियल रियल एस्टेट, हेल्थ, ब्यूटी, आर्ट और आर्किटेक्चर की रेंज मिलेगी।

मेले में लोगों को किया जाएगा जागरूक
मेले में शहर को प्लास्टिक फ्री पर फोकस होगा। शहर को ध्वनि प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए मेले में आने वाले लोगों को जागरूक किया जाएगा कि वह शहर के लिए अपने स्तर पर योगदान करें। चंडीगढ़ पुलिस आर्ट गैलरी में मौजूद पेंटिंग्स के माध्यम से रोड़ सेफ्टी को लेकर जागरूकता पैदा करेगी। इन पेंटिंग्स में हेलमेट पहनना, ट्रैफिक नियमों का पालन आदि शामिल होगा। सीआईआई के पदाधिकारियों ने इस वजह से ही लोगों से आवेदन किया है कि मेले में अपना कपड़े का थैला लाएं। इसके साथ ही शेयरिंग वाहनों में आएं।


सिंगल विंडो सिस्टम भी
रजिस्ट्रिंग एंड लाइसेंसिंग अथॉरिटी चंडीगढ़ मेले में लाइसेंस बनवाने के लिए सिंगल विंडो सिस्टम आरंभ करेगी जिससे मेले में आने वाले लोग आसानी से लाईसेंस बनवा सकें। इसके साथ ही ड्राईविंग लाइसेंस को लेकर बदले नियमों के बारे में लोगों को जागरूक भी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed