{"_id":"66697a52a0307fa9ca07e9b9","slug":"cia-staff-of-kapurthala-arrested-gangster-and-recovered-pistol-2024-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kapurthala: सीआईए स्टाफ ने पकड़ा एक गैंगस्टर, दो देसी पिस्तौल बरामद, कुछ दिन पहले ही आया था जमानत पर बाहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kapurthala: सीआईए स्टाफ ने पकड़ा एक गैंगस्टर, दो देसी पिस्तौल बरामद, कुछ दिन पहले ही आया था जमानत पर बाहर
Wed, 12 Jun 2024 04:12 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Wed, 12 Jun 2024 04:12 PM IST
सार
पांच जून 2023 को बाकरखाना चौक के नजदीक कमलप्रीत सिंह उर्फ कमल तथा लवप्रीत सिंह के बीच झगड़ा हुआ था। दोनों गुटों के खिलाफ सिटी थाना में केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया गया था। अब दोनों जमानत पर हैं। पुलिस ने कमलप्रीत को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कपूरथला की सीआईए स्टाफ की पुलिस ने एक गैंगस्टर को काबू कर उसके पास से 2 देसी पिस्तौल 32 बोर बरामद किए हैं। बताया जा रहा है कि आरोपी कुछ दिन पहले ही जमानत पर बाहर आया था। आरोपी को काबू कर पुलिस ने शहर में होने वाली गैंगवार को रोकने का दावा किया है।
सीआईए स्टाफ के इंचार्ज जरनैल सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत केस भी दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि पांच जून 2023 को बाकरखाना चौक के नजदीक कमलप्रीत सिंह उर्फ कमल तथा लवप्रीत सिंह के बीच झगड़ा हुआ था। जिसमें असलाह और तेजधार हथियारों का प्रयोग किया गया था। दोनों गुटों के खिलाफ सिटी थाना में केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया गया था।
विज्ञापन
अब पता चला है कि दोनों गैंगस्टर जमानत पर कुछ दिन पहले ही बाहर आए हैं और दोनों में टकराव की उम्मीद है। सीआईए इंचार्ज ने बताया कि एएसआई कुलदीप सिंह ने सीआईए स्टाफ की टीम के साथ पीर चौधरी रोड पर नाकाबंदी की हुई थी। इसी दौरान वहां से कमलप्रीत सिंह वासी मोहल्ला मेहताबगढ़ शिव कॉलोनी कपूरथला को काबू किया गया। उसकी तलाशी के दौरान उसके पास से 2 देसी पिस्टल 32 बोर बरामद हुए हैं। वहीं दूसरे गैंगस्टर की भी तलाश की जा रही है।