फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Christmas celebrations, candles lit in front of Mother Mary

Chandigarh News: क्रिसमस की धूम, मदर मरियम के सामने जलाया कैंडल

Thu, 25 Dec 2025 02:28 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 25 Dec 2025 02:28 AM IST
विज्ञापन
Christmas celebrations, candles lit in front of Mother Mary
चंडीगढ़। क्रिसमस मनाने के लिए शहर तैयार है। सेक्टर-18 के सीएनआई और सेक्टर 19 के क्राइस्ट द किंग चर्च सहित शहर के सभी गिरिजाघरों को आकर्षक तरीके से सजाया गया। रात में कैरल्स और प्रार्थना का आयोजन हुआ।
विज्ञापन

सेक्टर-19 के चर्च के फादर जेवियर ने बताया कि शाम होते ही श्रद्धालुओं ने मदर मरियम के आगे कैंडल जलाकर उनसे नेकी के रास्ते पर चलने की प्रार्थना की। बड़ी संख्या में श्रद्धालु चर्च में पहुंचे।
विज्ञापन

चर्च के पास्ट्रल सेंटर के बेसमेंट में लगी प्रदर्शनी को भी लोगों ने देखा। शाम साढ़े आठ बजे से कैरल्स शुरू हुआ। रात नौ बजे अंग्रेजी में और साढ़े 11 बजे हिंदी में प्रार्थना का आयोजन हुआ। यह कार्यक्रम शिमला चंडीगढ़ धर्म प्रांत के धर्माध्यक्ष बिशप सहाया टी थॉमस के नेतृत्व में हुआ। फादर जेवियर ने बताया कि प्रभु यीशु के जन्म पर लोगों ने खुशी मनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

फादर जेवियर ने बताया कि प्रभु यीशु ने समाज को प्यार और इंसानियत की शिक्षा दी। हम सभी को प्रभु यीशु की दी शिक्षाओं पर चलकर जीवन को सफल बनाना है। वीरवार को सुबह साढ़े आठ बजे अंग्रेजी में और सुबह 10 बजे हिंदी में प्रार्थना सभाओं का आयोजन होगा।

चर्च के प्रांगण में भी आकर्षक झांकी लगाई गई है। राजदीप एरिक स्टीफन विवेक सहित अन्य ने इसे निर्माण किया है। इसमें चरणी के साथ साथ अरावली पर्वत को बचाने का संदेश दिया गया। एक ओर दिखाया गया कि पेड़ों को काटकर शहर बनाया गया है। एक स्नो मैन को दिखाया गया है कि यदि पर्यावरण को नहीं बचाया गया तो एक दिन बर्फ पिघलकर ग्लेशियर खत्म हो जाएगा और हमारे लिए पीने का पानी भी नहीं बचेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed