फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chowkidaar Stole Wheat with chaiwala in Jind of Haryana

चौकीदार ने चायवाले के साथ मिलकर चुराए 42 कट्टे गेहूं, ऐसे उठा पूरे मामले से पर्दा

Wed, 15 May 2019 11:06 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जींद (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जींद (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Wed, 15 May 2019 11:06 AM IST
विज्ञापन
Chowkidaar Stole Wheat with chaiwala in Jind of Haryana
सांकेतिक तस्वीर

जींद की नई अनाज मंडी स्थित एक दुकान स 42 कट्टे गेहूं चोरी हो गया और मंडी सचिव को इस बारे में पता ही नहीं है। मंडी से गेहूं की चोरी चौकीदारों द्वारा की गई है।

विज्ञापन


इस पर मंडी प्रशासन की बड़ी लापरवाही सामने आ रही है। मंडी प्रशासन की मंजूरी के बिना मंडी में किसी भी चौकीदार को नहीं रखा जा सकता। सीजन में लाखों क्विंटल गेहूं की रखवाली की जिम्मेदारी मंडी प्रशासन की होती है। 
विज्ञापन


मंडी प्रशासन ही मंडी में चौकीदारों की ड्यूटी सुनिश्चित करता है। हुआ यूं कि अनाज मंडी में आर्य ट्रेडिंग कंपनी से गेहूं से भरे 42 बैग चोरी हो गए। इसकी सूचना संबंधित आढ़ती ने मंडी एसोसिएशन को दी और मंडी के गेट नंबर दो के चौकीदार पर शक जाहिर किया। आढ़तियों की जांच में साफ हुआ कि एक चाय वाले ने यह गेहूं अन्य आढ़त की दुकान पर बेच दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान चाय वाले ने बताया कि उसको गेहूं से भरे कट्टे मंडी के ही गेट नंबर दो के चौकीदार ने बेचे हैं। इस पर संबंधित चौकीदार से पूछा गया तो वह अपने साथ कई लोगों को मंडी में लेकर पहुंच गया।

मंडी एसोसिएशन ने उसके साथ आए लोगों से पूछा तो उन्होंने संबंधित चौकीदार द्वारा इन कट्टों को चोरी करने के बात स्वीकार की और इसके बदले नकदी व 11 हजार रुपये जुर्माने के तौर पर चौकीदार से दिलवाने की बात पर सहमति बनी। इस पर मंडी की आढ़ती एसोसिएशन ने चौकीदार, चाय वाले व चोरी के गेहूं खरीदने वाले दुकानदार 11-11 हजार रुपये का जुर्माना भरवाया। 

अनाज मंडी की आढ़ती एसोसिएशन ने सिक्योरिटी एजेंसी की मार्फत मंडी के तीनों गेटों पर अलग-अलग चौकीदार लगाए थे। अनाज मंडी के गेट नंबर दो के चौकीदार ने अपने रिश्तेदारों के सामने गेहूं से भरे 42 कट्टे चोरी करने की बात स्वीकार की। जिसे मंडी की दोनों एसोसिएशनों ने गांव वासियों के अनुरोध पर 42 कट्टे गेहूं की कीमत व 11 हजार रुपये जुर्माने के तौर पर भरवाकर छोड़ दिया।

इसके अलावा चाय वाले व चोरी का गेहूं खरीदने वाले दुकानदार पर भी 11-11 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है।  कृष्ण गर्ग, प्रधान दी न्यू फूडग्रेन डीलर्स वेल्फेयर एसोसिएशन, जींद

नई अनाज मंडी की दुकान से 42 कट्टे गेहूं के चोरी हुए थे। गेहूं चोरी करने की बात मंडी के चौकीदार ने कबूल ली है, जिसके बाद दोनों पक्षों के मध्य समझौता हो गया।  -रामफल ढांडा, प्रधान, आढ़ती वेल्फेयर एसोसिएशन, जींद 

मामले की नहीं जानकारी
शहर की नई अनाज मंडी से गेहूं की 42 बोरियां चोरी होने के मामले में मंडी सचिव पवन चोपड़ा से बात की गई तो उन्होंने बताया कि मंडी में चोरी हुई है या नहीं इसके बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है। अगर कोई मामला था तो वह मंडी एसोसिएशन का था। उन्होंने मामले को निपटाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed